SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिशन 2027 के लिए BJP का 'SIR' प्लान तैयार, वोटर लिस्ट को लेकर घर-घर दस्तक देगी पार्टी; जानें पूरी रणनीति

यूपी में SIR को लेकर BJP ने विशेष रणनीति बनाई है. पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और नए वोटरों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 08:24 IST | Updated: Nov 24, 2026, 08:39 IST
Image Credit: UP BJP SIR Campaign
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 (UP Vidhansabha Chunav 2027) अभी दूर है, लेकिन बीजेपी ने अभी से मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है. पार्टी का सबसे बड़ा फोकस इस बार वोटर लिस्ट पर है.दरअसल, मतदाता सूची (Voter List) के स्पेशल गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद कई पात्र लोगों के नाम कट गए हैं या छूट गए हैं. बीजेपी अब उन्हीं छूटे हुए नामों को दोबारा जुड़वाने के मिशन पर जुट गई है.

हर विधानसभा में बनेगी स्पेशल टीम

पार्टी ने तय किया है कि हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी. इन टीमों की जिम्मेदारी स्थानीय पार्षदों और क्षेत्र के बड़े नेताओं को दी जा रही है. सिर्फ बूथ अध्यक्ष ही नहीं, जिलाध्यक्ष तक को इस काम में लगा दिया गया है. छहों क्षेत्रों के क्षेत्रीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री भी इस अभियान पर नजर रखेंगे. भाजपा संगठन ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए नीचे से ऊपर तक पदाधिकारियों की जवाबदेही तय कर दी है.

डोर-टू-डोर होगा अभियान

बीजेपी कार्यकर्ता अब सिर्फ मीटिंग में नहीं, सीधे लोगों के दरवाजे पर पहुंचेंगे. घर-घर जाकर पूछेंगे कि परिवार में किसी का नाम वोटर लिस्ट में छूटा तो नहीं है. अगर नाम छूटा है तो कार्यकर्ता खुद फॉर्म भरवाएंगे और कागज जुटाने में भी मदद करेंगे.

नए वोटरों पर खास नजर

इस अभियान में सबसे ज्यादा फोकस नए वोटरों पर है. जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, पार्टी उन्हें जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.बीजेपी का साफ कहना है - कोई भी पात्र नागरिक वोट से वंचित नहीं रहना चाहिए.

जानिए क्यों है ये अभियान इतना अहम?

2027 के चुनाव को देखते हुए बीजेपी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहती है. पार्टी को पता है कि चुनाव वोटर लिस्ट से ही जीता जाता है. इसलिए आने वाले दिनों में हर जिले में इस अभियान की रिपोर्ट ली जाएगी.

UP में 181 की दावेदारी किस नंबर पर रुकेगी? दिल्ली में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का मंथन

क्यों खास है आजमगढ़ की अतरौलिया सीट! किसका रहा दबदबा? जिसको लेकर NDA के निषाद-राजभर भिड़े

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES