SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में 3,786 बूथ घटे; कहीं आपका मतदान केंद्र तो नहीं बदलेगा? घर बैठे ऐसे चेक करेंगे तो मिलेगी पूरी जानकारी

यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले 3,786 पोलिंग बूथ कम हुए हैं. जानें आपका मतदान केंद्र बदला है या नहीं और वोटर आईडी से नया बूथ कैसे चेक करें.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 05, 2026, 01:45 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 01:56 PM IST
Image Credit: UP Polling Booth
Join

लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में मतदान केंद्रों का पूरा हिसाब-किताब बदल गया है. चुनाव आयोग ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों और 75 जिलों में बूथों का नया बंटवारा कर दिया है. अब यूपी में कुल बूथ 1,77,516 से घटकर 1,73,730 रह गए हैं। यानी कुल 3,786 बूथ कम हो गए हैं।

इसका आप पर क्या असर पड़ेगा?

सीधी बात ये है - हो सकता है आपका पुराना बूथ बदल गया हो. पहले आप जहां वोट डालने जाते थे, अब आपको किसी दूसरे बूथ पर जाना पड़े. इसलिए वोट वाले दिन भागदौड़ से बचने के लिए अभी से अपना बूथ चेक कर लेना ही समझदारी है.

1,200 वोटर पर 1 बूथ का नियम

आयोग ने ये पुनर्गठन एक नियम से किया है-एक बूथ पर ज्यादा से ज्यादा 1,200 वोटर.  इसी हिसाब से पूरे प्रदेश में बूथों को फिर से लगाया गया है. अब जो नई वोटर लिस्ट आएगी, वो इन्हीं 1,73,730 बूथों के हिसाब से बनेगी।

अपना बूथ बदला है या नहीं, ऐसे पता करें -घर बैठे

तरीका 1 - वेबसाइट से पता कर सकते हैं

सबसे पहले वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं. वहां पर अपना वोटर आईडी नंबर यानी EPIC नंबर डालकर सर्च करें. स्क्रीन पर आपका नाम और आपका नया मतदान केंद्र दिख जाएगा.

तरीका 2 - मोबाइल ऐप से पता कर सकते हैं

अपने फोन में Voter Helpline App खोलें. उसमें अपना नाम या EPIC नंबर डालें. आपका बूथ कहां है, सब पता चल जाएगा.

तरीका 3 - फोन करके पता कर सकते हैं

चुनाव आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर कॉल करें. अपने शहर का STD कोड लगाकर भी कॉल कर सकते हैं. SMS से भी जानकारी मिल सकती है. एक जरूरी बात जानें कि नई बूथ व्यवस्था अभी अपडेट हो रही है. इसलिए ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आने के बाद एक बार फिर से अपना बूथ जरूर चेक कर लें.

बूथ बदला तो BLO घर आकर बताएगा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों को निर्देश दिया है-जिनका बूथ बदला है, उनको BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर लिखित में जानकारी देगा.  BLO सुपरवाइजर और बड़े अधिकारी भी इस पर नजर रखेंगे.

पूरे परिवार का बूथ एक ही होगा

आयोग ने ये भी स्पष्ट कहा है कि एक ही परिवार के सभी लोगों का नाम एक ही बूथ की लिस्ट में रखने की कोशिश की जाए. अगर ड्राफ्ट लिस्ट में आपके परिवार के नाम अलग-अलग बूथ पर दिखें, तो घबराएं नहीं. फॉर्म-8 भरकर उसे ठीक कराया जा सकता है.

आखिरी बात, ध्यान से समझें

सिर्फ 3,786 बूथ कम होने का मतलब ये नहीं है कि सबका बूथ बदल गया है. बदलाव सिर्फ कुछ इलाकों में हुआ है. लेकिन पुराने भरोसे पर मत रहिए. नई लिस्ट आने के बाद अपना नाम, अपना बूथ और परिवार के सभी लोगों का विवरण एक बार जरूर जांच लीजिए.

यूपी में SIR अभियान में नया प्लान: राशन की दुकानों से खोजे जाएंगे छूटे मतदाता, महिलाओं-युवाओं पर फोकस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES