यूपी चुनाव 2027: मेरठ की 7 सीटों पर किसका कितना दम? 2027 से पहले समझें पूरा चुनावी गणित
यूपी चुनाव 2027 से पहले मेरठ की सात विधानसभा सीटों का पूरा समीकरण समझें. 2017 और 2022 के नतीजे, 2024 लोकसभा चुनाव, BJP और SP की मौजूदा रणनीति जानें.
मेरठ शहर सीट: पश्चिमी यूपी की सबसे चर्चित सीटों में से एक मेरठ शहर (सीट नंबर-48) का इतिहास हर बार नया मोड़ लेता है. यहां कभी कांग्रेस जीती, कभी जनसंघ, फिर लंबे समय तक BJP का दबदबा रहा, और अब पिछले दो चुनाव से समाजवादी पार्टी काबिज है. 2027 की तैयारी से पहले समझिए, इस सीट का पूरा गणित.
सीट का बेसिक प्रोफाइल
शुरुआत: कांग्रेस बनाम जनसंघ (1951-1985)
1951, 1957: कैलाश प्रकाश-कांग्रेस
1962: जगदीश शरण रस्तोगी-कांग्रेस
1967, 1969, 1974: मोहनलाल कपूर-भारतीय जनसंघ, लगातार 3 बार जीत
1977, 1980: मंजूर अहमद-कांग्रेस
1985: जय नारायण शर्मा-कांग्रेस
शुरुआती दौर में सीट पर कांग्रेस और जनसंघ के बीच ही मुकाबला होता रहा.
BJP का उभार और वाजपेयी युग (1989-2012)
1989: डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी-BJP, पहली बड़ी जीत
1993: हाजी अखलाक-जनता दल, वाजपेयी को हराया
1996, 2002: लक्ष्मीकांत वाजपेयी-BJP की वापसी
2007: हाजी याकूब कुरैशी-UPUDF, BJP को झटका
2012: लक्ष्मीकांत वाजपेयी-BJP, SP के रफीक अंसारी को 6,278 वोटों से हराया
2017 में पलटा समीकरण
BJP: लक्ष्मीकांत वाजपेयी
SP: रफीक अंसारी
नतीजा: रफीक अंसारी 28,769 वोटों से जीते. ये हार BJP के लिए बड़ा झटका थी, क्योंकि वाजपेयी प्रदेश अध्यक्ष तक रह चुके थे.
2022 में SP ने बरकरार रखा कब्जा
2027 में क्या होंगे बड़े मुद्दे?
पुराने शहर में जाम और अतिक्रमण, सड़क, नाली, सफाई, व्यापारियों और छोटे कारोबार की समस्या,रोजगार और स्थानीय उद्योग, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा.
2027: BJP की वापसी या SP की हैट्रिक?
SP के पक्ष में: 2017, 2022 की लगातार जीत + 2024 में विधानसभा क्षेत्र में बढ़त
BJP के पक्ष में: इस सीट पर जीत का पुराना इतिहास और मजबूत संगठन
फैसला करेगा: उम्मीदवार का चेहरा, स्थानीय मुद्दे और जनता का रुखमेरठ शहर का इतिहास यही कहता है-यहां किसी एक पार्टी का स्थायी राज नहीं रहा। इसलिए 2027 का चुनाव सबसे दिलचस्प होने वाला है.
मेरठ की सातों सीटों पर 2027 की लड़ाई सिर्फ राजनीतिक दलों की नहीं, बल्कि संगठन, स्थानीय नेतृत्व और मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने की भी होगी. 2017 और 2022 के नतीजे बताते हैं कि जिले का चुनावी समीकरण बदल सकता है. ऐसे में मिशन यूपी 2027 में मेरठ की भूमिका पर सभी राजनीतिक दलों की नजर रहेगी.
यूपी चुनाव 2027: अलीगढ़ सीट पर BJP की पकड़ या SP का पलटवार? समझें पूरा समीकरण