SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी चुनाव से पहले महिलाओं को 20 हजार रुपये देने की तैयारी? दिसंबर में आ सकती है बड़ी योजना

UP में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए BJP ने कई राज्यों में ऐन मौके पर गेमचेंजर साबित हुई नकदी योजना के जरिये राज्य की आधी आबादी को साधने की तैयारी पूरी कर ली है. जानिए दिसंबर में प्रस्तावित योजना, लाभार्थियों और बैंक खातों के सत्यापन का पूरा अपडेट.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 22, 2026, 11:39 IST | Updated: Nov 22, 2026, 11:48 IST
Image Credit: UP Women Scheme (AI Photo)
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: यूपी चुनाव से पहले महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ सकती है! 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं को साधने के लिए एक बड़ी आर्थिक सहायता योजना लाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक, दिसंबर में ही बीपीएल परिवारों की महिलाओं के बैंक खातों में नकद सहायता भेजी जा सकती है. प्रस्ताव के अनुसार, एक परिवार की एक महिला को दो किस्तों में कुल 20 हजार रुपये दिए जाएंगे. हालांकि, अभी तक इस योजना का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

3.64 करोड़ परिवारों की महिलाओं पर नजर

सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के बीपीएल श्रेणी के करीब 3.64 करोड़ परिवारों को इस योजना के दायरे में लाने की तैयारी है. हर परिवार की एक महिला को 10-10 हजार रुपये की दो किस्तों में कुल 20 हजार रुपये देने पर विचार चल रहा है. दिसंबर में ही पैसा भेजने की तैयारी के लिए महिलाओं के जनधन बैंक खातों का सत्यापन कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.

स्वरोजगार से जोड़ने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, इस सहायता का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है. इसके लिए कई मॉडल पर चर्चा हुई है. महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने और स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. फिलहाल प्रस्तावित मॉडल के तहत बीपीएल परिवार की एक महिला को दो किस्तों में 20 हजार रुपये देने पर सहमति बनने की बात सामने आई है.

दूसरे राज्यों में हिट रहा ये फॉर्मूला

महिलाओं को सीधे नकद सहायता देने वाली योजनाएं पिछले कुछ चुनावों में गेमचेंजर साबित हुई हैं.महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहिण योजना, बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना और असम में अरुणोदय योजना इसके उदाहरण हैं. इन योजनाओं के जरिए महिलाओं के खातों में सीधे पैसा पहुंचाया जाता है.बीजेपी शासित राज्यों में ऐसे प्रयोगों को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना गया है.

क्या यूपी में भी गेमचेंजर बनेगी ये योजना?

यूपी में भाजपा के सामने 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है. ऐसे में महिला मतदाताओं को साधने के लिए इस आर्थिक सहायता योजना को अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. अगर सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है और दिसंबर में महिलाओं के खातों में पैसा पहुंचता है, तो प्रदेश की बड़ी आबादी इससे सीधे प्रभावित होगी. हालांकि, इसका चुनावी असर कितना होगा, ये इसके क्रियान्वयन और महिलाओं तक पहुंचने वाले असली लाभ पर निर्भर करेगा.

UP चुनाव के लिए BJP का प्लान B: 2027 की बिसात बिछाने में जुटी पार्टी, तैयार हो रहा हर सीट का रिपोर्ट कार्ड! जानें क्या है नई रणनीति

सुप्रीम कोर्ट के जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिसकर्मियों से हुई चूक!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES