SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में BJP विधायकों का कट सकता है टिकट! किसी की बदलेगी सीट, मिशन-2027 के लिए तैयार हुआ नया फॉर्मूला

यूपी में मिशन-2027 के लिए भाजपा ने टिकट का नया फॉर्मूला तैयार किया है. विधायकों का प्रदर्शन, जनता में स्वीकार्यता और जातीय समीकरण तय करेंगे टिकट का भविष्य.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 17, 2026, 09:28 IST | Updated: Nov 17, 2026, 09:35 IST
Image Credit: BJP Chintan Shivir Mathura
Join

तुषार श्रीवास्तव/मथुरा/लखनऊ: यूपी में तीसरी बार सत्ता में वापसी के लिए BJP ने मिशन-2027 की तैयारी तेज कर दी है. 16-17 नवंबर को मथुरा के परखम स्थित दीनदयाल धाम में दो दिवसीय चिंतन शिविर हुआ, जिसमें पार्टी ने 2027 का रोडमैप तैयार किया.शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, CM योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रभारी विनोद तावड़े और संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत कोर ग्रुप के करीब 35-40 बड़े नेता शामिल हुए. चिंतन शिविर में यूसीसी को लेकर सवर्ण वर्ग में नाराजगी पर भी चर्चा हुई. नाराज मतदाताओं को साधने के लिए नया ब्लूप्रिंट तैयार करने पर विचार हुआ.

रिपोर्ट कार्ड से तय होगा टिकट

शिविर में सबसे बड़ा फॉर्मूला टिकट को लेकर रहा.अब सिर्फ पद या पुराना अनुभव टिकट की गारंटी नहीं होगा.

विधायकों का टिकट इन 5 बातों पर तय होगा

क्षेत्र में कामकाज/परफॉर्में
सजनता के बीच स्वीकार्यता
क्षेत्र में सक्रियता
जातीय समीकरण
जीतने की क्षमता - Winnability

इसीलिए कई मौजूदा विधायकों के टिकट पर तलवार लटक सकती है. कुछ विधायकों की सीट भी बदली जा सकती है. हालांकि पार्टी ने साफ कहा है कि अभी टिकट की कोई फाइनल लिस्ट नहीं बनी है.

कमजोर सीटों पर जीत के लिए बनेगी रणनीति

जिन सीटों पर BJP 2022 में हारी थी या जहां स्थिति कमजोर है, वहां अलग से मंथन हुआ. इन सीटों पर जातीय समीकरण, स्थानीय नाराजगी, संगठन की सक्रियता और संभावित उम्मीदवारों का आकलन किया गया. शिविर के बाद वरिष्ठ नेता क्षेत्रवार प्रवास करके तैयारियों की निगरानी करेंगे. बूथ प्रबंधन, घर-घर संपर्क और लाभार्थी संपर्क को अभियान से जोड़ा जाएगा.

विपक्ष की घेराबंदी भी एजेंडे में

BJP विपक्ष की घेराबंदी के लिए भी अलग रणनीति बनाएगी.खासकर SIR और वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष के हमलों का जवाब देने पर चर्चा हुई.

UCC को लेकर नाराजगी दूर करने पर भी मंथन

बैठक में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर सवर्ण वर्ग के कुछ Voters में नाराजगी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. इस नाराजगी को दूर करने और मतदाताओं को फिर से पार्टी के साथ जोड़ने के लिए नए ब्लूप्रिंट पर विचार किया गया.


राम से काशी और अब कृष्ण की नगरी, 2027 के लिए योगी का क्या है प्लान?

यूपी कांग्रेस में लागू होगा ग्रेडिंग सिस्टम, A-B-C कैटेगरी में बंटेंगे पदाधिकारी; निष्क्रिय नेताओं की होगी छुट्टी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES