SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में योगी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी BJP, भूपेंद्र चौधरी बोले- सपा के वादों पर जनता को भरोसा नहीं

कासगंज में मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने साफ कर दिया कि 2027 के चुनाव में बीजेपी किसके नेतृत्व में उतरेगी, साथ ही सपा के वादों और ओवैसी पर भी बड़ा हमला बोला...

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 28, 2026, 14:03 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:13 IST
Image Credit: UP Election 2027
Join

भूपेंद्र सिंह चौधरी/कासगंज: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि बीजेपी अपना चुनाव विकास के एजेंडे और पिछले 10 साल के काम के आधार पर लड़ेगी. उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है.

मतदाता सूची निष्पक्ष हो, यही हमारा एजेंडा

मंत्री ने कहा कि पार्टी का साफ एजेंडा है कि मतदाता सूची निष्पक्ष हो. जो पात्र मतदाता हैं, उनका नाम सूची में होना चाहिए और जो अपात्र हैं, उनका नाम सूची से बाहर होना चाहिए. इसी दिशा में काम किया जा रहा है.

सपा के वादों पर लोगों को भरोसा नहीं

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा के वादों पर लोगों को भरोसा नहीं रह गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति परिवारवाद और जातिवाद पर टिकी है.उन्होंने कहा कि सपा सरकार की योजनाओं के लाभ की बात तो करती है, लेकिन अगर उसे सरकार बनाने का मौका मिला तो उन योजनाओं का फायदा सिर्फ उनके परिवार और उनकी बिरादरी के लोगों तक ही सीमित रहेगा. सपा ने हमेशा भेदभाव की नीति अपनाकर प्रदेश को कमजोर करने का काम किया है। जनता रेवड़ी बांटने वालों को भी जानती है और कड़वी रेवड़ी बांटने वालों को भी पहचानती है.

सपा के समय अराजकता और गुंडागर्दी थी

मंत्री ने कहा कि पहले के समय में प्रदेश में किस तरह अराजकता होती थी, किस तरह गुंडागर्दी होती थी, यह सब जानते हैं. भाई-भतीजावाद का बोलबाला था और पूरा राज्य दंगों के हवाले कर दिया गया था. उस समय सरकार दंगाइयों के साथ खड़ी नजर आती थी. उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव और बिना किसी भ्रष्टाचार के 10 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी. सपा और दूसरी सरकारों के समय नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद, परिवारवाद, जातिवाद और एक सिंडिकेट पूरे सिस्टम को कंट्रोल करता था.  यह बात पूरा प्रदेश जानता है.

सीएम के चेहरे पर बोले - योगी जी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी की एक प्रक्रिया है. योगी जी पिछले 10 साल से पार्टी का मार्गदर्शन कर रहे हैं. बीजेपी योगी जी के नेतृत्व में ही चुनाव में जाएगी.उन्होंने कहा कि बाकी फैसला जनता को करना है और पार्टी में भी फैसला लेने की एक व्यवस्था है. केंद्रीय संसदीय बोर्ड, विधायक दल ये सब निर्णय करते हैं. लेकिन हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री जी राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं और निश्चित रूप से उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी चुनाव लड़ेगी.

ओवैसी और चंद्रशेखर पर क्या कहा?

ओवैसी और चंद्रशेखर के चुनावी गठजोड़ को बीजेपी की बी-टीम बताए जाने पर मंत्री ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र की खूबसूरती है. सबको अपनी विचारधारा के आधार पर जनता के बीच जाकर समर्थन मांगने का हक है. उन्होंने कहा कि जहां तक उनका सवाल है, वह उनकी नजर में सीजनल नेता हैं. जब चुनाव आता है तो वह अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं, इसके अलावा उनका कुछ नहीं है.

यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? ग्राम प्रधानों को फिर 6 महीने के लिए बनाया गया प्रशासक

अखिलेश यादव को राजू दास की खुली चुनौती, बोले- सपा को 40 सीटें मिलीं तो मीडिया के सामने नहीं आऊंगा

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES