SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्यों खास है आजमगढ़ की अतरौलिया सीट! किसका रहा दबदबा? जिसको लेकर NDA के निषाद-राजभर भिड़े

यूपी चुनाव 2027 से पहले आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर NDA के निषाद पार्टी और सुभासपा में दावेदारी शुरू हो गई है. जानिए सीट का चुनावी इतिहास और किसका रहा दबदबा.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 23, 2026, 11:31 IST | Updated: Nov 23, 2026, 11:34 IST
Image Credit: Atraulia Assembly constituency
Join

आजमगढ़ की अतरौलिया सीट: यूपी चुनाव 2027 में अभी सीट बंटवारा हुआ नहीं, लेकिन NDA के अंदर ही एक सीट पर रस्साकशी शुरू हो गई है. सीट है आजमगढ़ की अतरौलिया. यहां निषाद पार्टी और सुभासपा आमने-सामने आ गई हैं. सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे अरुण राजभर को यहां से लड़ाना चाहते हैं. वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद कह रहे हैं - जब सीट बंटी ही नहीं, तो कोई पहले से दावा कैसे कर सकता है? आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं इस सीट के बारे में....

क्यों खास है अतरौलिया?

अतरौलिया सीट नंबर 343 है, आजमगढ़ जिले में आती है. यहां पिछले 3 चुनाव से सपा का कब्जा है.  डॉ. संग्राम यादव ने हैट्रिक लगाई है.

3 चुनाव, 3 जीत-संग्राम यादव की हैट्रिक

2012-संग्राम यादव को 97,486 वोट मिले. बीएसपी के सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा को 43,620 वोटों से हराया. ये सबसे बड़ी जीत थी.
2017-मुकाबला बहुत टाइट रहा. संग्राम यादव को 74,276 वोट मिले. बीजेपी के कन्हैया लाल निषाद को सिर्फ 2,467 वोटों से हराया. 
2022-संग्राम यादव को 91,502 वोट मिले. निषाद पार्टी के प्रशांत सिंह को 17,247 वोटों से हराया. प्रशांत सिंह को 74,255 वोट मिले थे.

मतलब, सपा यहां लगातार जीत तो रही है, लेकिन 2017 में जीत का अंतर बहुत कम रह गया था.

2022 में सीट गई थी निषाद पार्टी के खाते में..

2022 में NDA में अतरौलिया सीट निषाद पार्टी को मिली थी. पार्टी ने इंजीनियर प्रशांत सिंह को उतारा था. वो हार गए, लेकिन 74 हजार से ज्यादा वोट लाए थे. अब 2027 से पहले सुभासपा के इसी सीट पर दावा करने से निषाद पार्टी की पुरानी दावेदारी फिर गरमा गई है.

राजभर बनाम निषाद -क्या है झगड़ा?

ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे अरुण राजभर के लिए क्षेत्र में लगातार दौरे कर रहे हैं. अरुण भी वहां पर काफी सक्रिय हैं. दूसरी तरफ संजय निषाद ने इस पर आपत्ति जताई है और मामला भाजपा नेतृत्व तक पहुंचा दिया है. उनका कहना है कि जब तक NDA में सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं होता, तब तक कोई सहयोगी दल किसी सीट को अपनी नहीं बता सकता.

संजय निषाद ने अतरौलिया सीट पर अपना दावा मजबूत करते हुए कहा कि आजमगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अतरौलिया में निषाद पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सबसे ज्यादा वोट देने वाले समाज को ही अपमानित किया जाएगा, तो बाकी नौ सीटों पर पार्टी को वोट कैसे मिलेंगे? संजय निषाद ने दावा किया कि आजमगढ़ की ऐसी कोई विधानसभा सीट नहीं है, जहां निषाद समाज के 50 से 60 हजार वोट न हों. उन्होंने कहा कि जिन 16 सीटों पर हार मिली, उनमें से 11 पर उन्होंने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अतरौलिया में महज चार हजार वोटों से मिली हार को अगली बार जीत में बदलेंगे. वहीं, उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें विरोधियों से राजनीतिक लड़ाई लड़ने के साथ ही राजभर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल कराने और आरक्षण दिलाने के लिए भी संघर्ष करना चाहिए.  फिलहाल भाजपा की तरफ से इस पर कोई फाइनल फैसला नहीं आया है.

अब आगे क्या?

सवाल यही है -2027 में अतरौलिया सीट निषाद पार्टी के पास रहेगी या सुभासपा को मिलेगी? या फिर भाजपा खुद इस सीट पर दावा करेगी?इसका जवाब सीट बंटवारे की बातचीत के बाद ही मिलेगा. लेकिन इतना तय है कि अतरौलिया अब सिर्फ सपा बनाम NDA की लड़ाई नहीं रही, NDA के अंदर की लड़ाई भी बन गई है.

UP में 181 की दावेदारी किस नंबर पर रुकेगी? दिल्ली में कांग्रेस-सपा के बीच सीटों का मंथन

मेरठ से सिद्धार्थनगर तक... BJP ने इन 6 चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी! देखें पूरी लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES