SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में तीसरे मोर्चे की आहट: ओवैसी और चंद्रशेखर का नया दांव, छोटे दलों को एकजुट कर हिलाएंगे सूबे की सियासत?

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में तीसरा मोर्चा बनाने की चर्चाएं और तैयारियां तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भी बड़ी भूमिका होगी. क्षेत्रीय पार्टियां भी गोलबंद होना शुरू हो गई हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 09, 2026, 03:35 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 03:40 PM IST
Join

उत्तर प्रदेश की सियासत में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है. प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर देने के लिए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) एक बार फिर बड़े दलों के बजाय छोटे-छोटे क्षेत्रीय दलों और सामाजिक संगठनों को एकजुट कर 'तीसरे मोर्चे' का ताना-बाना बुनने में जुट गई है.

इस तीसरे मोर्चे की रणनीति में अब दलित राजनीति का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले चंद्रशेखर आजाद के शामिल होने की तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है.

दलित-मुस्लिम गठबंधन, 40% वोटों का गणित
उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिम मतदाताओं का कुल वोट शेयर लगभग 38 से 40 प्रतिशत माना जाता है. यह मोर्चा इसी समीकरण के जरिए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी दोनों को चुनौती देने की रणनीति बना रहा है. ओवैसी इस तीसरे मोर्चे के तहत गैर-यादव ओबीसी दलितों और मुस्लिमों को साधने के लिए आजाद समाज पार्टी के अलावा अपना दल (कमेरावादी), महान दल और पीस पार्टी जैसी छोटी पार्टियों को भी साथ मे रखने पर भी विचार कर रहे हैं.

ओवैसी का मानना है कि पारंपरिक रूप से सपा और बसपा के पाले में जाने वाला यह मतदाता वर्ग अगर एक मंच पर आता है, तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा उलटफेर संभव है.

2022 का सबक, आगे की तैयारी
2022 के विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सक्रिय भागीदारी की थी. करीब 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, कोई उम्मीदवार जीत नहीं सका, लेकिन कई सीटों पर एआईएमआईएम के प्रत्याशी चुनाव प्रभावित करने की स्थिति में रहे. इस बार भी पार्टी ने चुनाव तैयारी तेज कर दी है. इसीलिए गैर एनडीए, इंडिया गठबंधन से इतर जो क्षेत्रीय दल है, उनको साथ लेकर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश जारी है.

क्या सपा-बसपा के वोट बैंक में लगेगा सेंध?
यूपी की राजनीति हमेशा से जातीय और सामाजिक समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है. ओवैसी का यह तीसरा मोर्चा अगर धरातल पर आकार लेता है, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह 40 फीसदी दलित-मुस्लिम वोट बैंक को सपा और बसपा के प्रभाव से काटकर अपने पाले में खींच पाएगा? अगर यह प्रयोग सफल रहता है, तो यूपी के चुनावी नतीजे न सिर्फ दिलचस्प होंगे, बल्कि कई दिग्गजों के समीकरणों को बिगाड़ने का काम करेंगे.

(लखनऊ से विशाल रघुवंशी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए BJP का प्लान, संगठन से सहयोगियों तक साधेगी समीकरण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES