)
UP BJP Pichhada Varg Morcha Jila Adhyaksh List: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नई टीम का ऐलान कर दिया है. यूपी बीजेपी ने बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर और जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी. इस लिस्ट में बीजेपी ने हर क्षेत्र को साधने की कोशिश की है.
किशन कुमार को लखनऊ महानगर की कमान
किशन कुमार लोधी को लखनऊ महानगर की कमान सौंपी गई है. वहीं, दिनेश कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, काशी क्षेत्र में हीरा यादव को महानगर अध्यक्ष और गोविंद दास गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. चंदौली का जिलाध्यक्ष ऋषि चौहान को बनाया गया है. वीरेंद्र चौहान को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. निशांत कुशवाहा को सोनभद्र का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
राजेश निषाद प्रयागराज महानगर अध्यक्ष बने
ईशान जायसवाल को जौनपुर की कमान सौंपी गई है. गौरव कुमार मौर्य को सुल्तानपुर का जिलाध्यक्ष बनाया है. श्रीनाथ लोधी को अमेठी की कमान सौंपी गई है. राजेश निषाद को प्रयागराज महानगर अध्यक्ष बनाया गया है. प्रयागराज यमुनापार का जिला अध्यक्ष राजू सिंह पटेल को बनाया गया है. प्रयागराज गंगापार का जिलाध्यक्ष राजकुनार पटेल को बनाया गया है. शिवकुमार चौरसिया को प्रतापगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है.
गोरखपुर क्षेत्र की लिस्ट देखें
योगेश कुमार साहू को कौशांबी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. महेंद्र यादव को मछलीशहर, राजेश पटेल को मीरजापुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, गोरखपुर क्षेत्र में संतोष राजभर को महानगर अध्यक्ष और गणेश निषाद को गोरखपुर जिलाध्यक्ष बनाया गया है. वीरेंद्र चौहान को महराजगंज, चुशीला शर्मा को कुशीनगर, रणविजय सिंह सैंथवार को बस्ती, विनय कुमार यादव को आजमगढ़, मिथलेश चौरसिया को लालगंज, अंशू जायसवाल को मऊ, अनिल चौहान को बलिया, संजीव वर्मा को संतकबीरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पश्चिम क्षेत्र में इनको मिली जिम्मेदारी
पश्चिम क्षेत्र में रामपुर का जिलाध्यक्ष रोहित मौर्य, मुरादाबाद महानगर अध्यक्ष चन्दर कुमार प्रजापति, जीवन सिंह पाल को मुरादाबाद जिलाध्यक्ष बनाया गया है. उत्तम प्रजापति को अमरोहा, शीशपाल सिंह को बिजनौर, संजीव विश्वकर्मा को सहारनपुर महानगर, साहब सिंह सैनी को सहारनपुर जिला, विजय वर्मा को मुजफ्फरनगर, शेरसिंह गुर्जर को बागपत, राहुल पात को शामली, मनोज वर्मा को मेरठ महानगर, रवि चौधरी को मेरठ जिला, राहुल गोस्वामी को गाजियाबाद महानगर, जीतपाल कश्यप को गाजियाबाद जिला, राजू लोधी को बुलन्दशहर की कमान सौंपी है.
वहीं, अवध क्षेत्र में किशन कुमार लोधी को लखनऊ नहानगर अध्यक्ष, दिनेश कुमार वर्मा को लखनऊ जिला, सूर्य प्रकाश वर्मा को रायबरेली, मनोज निषाद को सीतापुर, निदेश पाल को हरदोई, अरविंद चौरसिया को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी है.