SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' हल्लाबोल: गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का मोर्चा, प्रयागराज में केशव मौर्य के हाथों में कमान

बीजेपी आज उत्तर प्रदेश में 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान के तहत पदयात्राएं निकाल रही है. जहां गोरखपुर में सीएम योगी, नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी मोर्चा संभाला, वहीं प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 04, 2026, 11:36 AM IST | Updated: Nov 04, 2026, 01:14 PM IST
Join

उत्तर प्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विपक्षी खेमे के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. प्रदेशभर में बीजेपी के 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के तहत सड़कों पर पदयात्राएं निकाली जा रही हैं. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस और 'इंडी' गठबंधन के कथित लोकतंत्र विरोधी एजेंडे और विदेशी ताकतों के इशारे पर देश को अस्थिर करने की कोशिशों का पर्दाफाश करना है.

गोरखपुर-प्रयागराज में पदयात्राएं
इस अभियान के तहत आज यानी बुधवार को गोरखपुर और प्रयागराज में पदयात्राएं निकाली जा रही हैं. गोरखपुर में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आगाज हो रहा है. इसकी कमान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी संभाले हुए हैं.

विपक्ष पर उपमुख्यमंत्री का जोरदार प्रहार
वहीं दूसरी ओर, संगम नगरी प्रयागराज में पत्थर गिरजाघर से शहीद वॉल तक पदयात्रा निकाली जा रही है, जिसका नेतृत्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे हैं. इस अभियान को लेकर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस और विरोधी दल देश के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि इन पदयात्राओं के माध्यम से बीजेपी जनता के बीच जाकर विपक्ष की देशविरोधी नीतियों की कलई खोलेगी.

झूठा नैरेटिव गढ़ने की नाकाम कोशिश-राजभर
इतना ही नहीं, यूपी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने भी विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने दिल्ली में मुट्ठी भर लोगों को इकट्ठा कर देश के खिलाफ एक झूठा नैरेटिव गढ़ने की नाकाम कोशिश की थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर इसका करारा जवाब दे रही है.

विपक्ष के रुख पर राज्य मंत्री ने उठाए सवाल
इसी क्रम में राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतों की शह पर देश में अराजकता का माहौल बनाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर की क्रांतिकारी धरती से बीजेपी और प्रदेश की जनता विपक्ष की इस अस्थिरता फैलाने वाली राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी.

यह भी पढ़िए: "2027 की नहीं, अगली पैदाइश की तैयारी करें, इस जन्म में नहीं जीत पाएंगे"-अखिलेश के वाराणसी दौरे पर बोले ओपी राजभर

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES