SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2027 की अग्निपरीक्षा: यूपी में राज्यसभा और MLC चुनाव पर बीजेपी का मंथन, जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी

UP BJP Core Committee Meeting: यूपी में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आज सुबह लखनऊ में हुई. इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में मौजूद रहे. इस बैठक में राज्यसभा की 8 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.

Written By Pooja Singh
Published: Sep 28, 2026, 09:04 AM IST | Updated: Sep 28, 2026, 01:20 PM IST
Join

UP BJP Core Committee Meeting: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं. आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन दोनों चुनावों को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और अन्य राजनीतिक दलों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. इसी सिलसिले में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.

इस मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी बैठक में मौजूद रहे.

15-16 नेताओं के नाम दिल्ली भेजने की तैयारी
बैठक में राज्यसभा और एमएलसी (शिक्षक व स्नातक क्षेत्र) के संभावित प्रत्याशियों के नामों का पैनल तैयार किया गया. सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा की प्रत्येक सीट के लिए 8 संभावित प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया गया है. अंतिम निर्णय के लिए करीब 15 से 16 नेताओं के नाम केंद्रीय चुनाव समिति (दिल्ली) को भेजे जाएंगे.

स्मृति ईरानी और बीएल वर्मा जैसे बड़े चेहरों की चर्चा
राज्यसभा उम्मीदवारों की दौड़ में पार्टी के कई दिग्गज और अनुभवी नेताओं के नाम आगे चल रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी और बीएल वर्मा के नाम सबसे प्रमुखता से लिए जा रहे हैं. इन नेताओं को मौका देने के पीछे पार्टी की रणनीति यह है कि इनके पास गहरा संगठनात्मक अनुभव है और इन्होंने प्रदेश में पहले भी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर विशेष जोर
2027 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए बीजेपी सभी क्षेत्रों और वर्गों को साधने की कोशिश में है. पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) में एक वरिष्ठ भूमिहार नेता को मौका दिया जा सकता है. पश्चिमी यूपी व बुंदेलखंड से भी पार्टी के वरिष्ठ व निष्ठावान चेहरों को टिकट मिलने की संभावना है. आरएसएस कोटे की बात करें तो संघ पृष्ठभूमि के एक उम्मीदवार का नाम भी शामिल हो सकता है.

मौजूदा स्थिति और चुनाव शेड्यूल
विधानसभा में मौजूदा संख्याबल के मुताबिक, बीजेपी 10 में से 8 सीटें आसानी से जीतने की स्थिति में है. आपको बता दें, राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्टूबर और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी.

किन नेताओं खत्म हो रहा कार्यकाल
बीजेपी के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी, हरदीप सिंह पुरी, सपा के रामगोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का पद भी खाली हुआ है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES