SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हर दरवाजा खटखटाएगी यूपी बीजेपी: महिला-युवा मोर्चे को कमान, रात्रि प्रवास और संवाद से तैयार हो रहा चुनावी चक्रव्यूह

यूपी बीजेपी इन दिनों चुनावी मोड में है. प्रदेश बीजेपी ने निकाय से लेकर विधानसभा तक जीतने की पूरी तैयारी कर ली है. पार्टी प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति से लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान तक की जिम्मेदारी तय कर दी है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 01, 2026, 10:33 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 10:36 AM IST
Join

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी चुनौतियों को देखते हुए बीजेपी ने अपनी संगठनात्मक और मैदानी तैयारियों को तेज कर दिया है. संगठन को बूथ स्तर तक अभेद्य बनाने और जनता के साथ सीधा संवाद करने के लिए यूपी भाजपा ने एक सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार की है. इस योजना के तहत प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति से लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान तक की जिम्मेदारी तय की जा रही है.

महिला और युवा मोर्चा संभालेगा कमान
पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के मुताबिक, विधानसभा स्तर पर प्रवासी प्रभारियों की नियुक्ति का काम तुरंत पूरा किया जाएगा. इस बार महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विधानसभा स्तर पर प्रवासी के रूप में मैदान में उतारा जाएगा. 

पार्टी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिला प्रभारी जल्द से जल्द विधानसभा स्तर पर और सभी विधानसभा प्रभारी शक्ति केंद्रों पर अपना प्रवास सुनिश्चित करें. इसके साथ ही, विधानसभा प्रभारी और विस्तारक मंडल स्तर पर सक्रिय सदस्यों की बैठकें तुरंत शुरू करेंगे, ताकि संगठन की गतिशीलता बनी रहे.

घर-घर संपर्क का मास्टरप्लान
बीजेपी का सबसे बड़ा जोर जनसंपर्क पर है. पार्टी के 'घर-घर संपर्क अभियान' के तहत हर 50 परिवारों पर एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. डोर-टू-डोर जनसंपर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला स्तर पर समन्वय टोली का गठन किया जाएगा. चुनावी रणनीति को धार देने के लिए क्षेत्रीय और जिलाध्यक्षों को मोर्चों की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक रात्रि-प्रवास करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.

दीपावली के बाद मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर फोकस
दीपावली का त्योहार बीतते ही पार्टी पूरे प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण के काम में पूरी ताकत से जुटेगी. खास तौर से युवाओं को जोड़ने के लिए 'फॉर्म-6' भरवाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा. पार्टी ने पुराने और वरिष्ठ नेताओं को साधने की भी पूरी तैयारी की है. 

पूर्व ब्लॉक प्रमुखों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, जिला पंचायत सदस्यों और पूर्व पार्षदों सहित सभी पूर्व जनप्रतिनिधियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. इसके लिए जिलाध्यक्षों को जल्द लिस्ट तैयार करने को कहा गया है. जल्द ही सक्रिय सदस्यों की बैठके शुरू करके उन्हें चुनावी जिम्मेदारियों से जोड़ने का काम करना है.

साथ ही, युवा, महिला, बुद्धजीवी, श्रमिक, व्यापारी वर्ग, रेहड़ी पटरी विक्रेता, चाय, पान, किराना, सब्जी जैसे विक्रेताओं समेत सूक्ष्म कारोबारियों से सम्पर्क एवं संवाद स्थापित करने के लिए समाज के हर वर्ग को सूचीबद्ध करने का काम तेजी से चल रहा है. पार्टी के इस प्रबंधन से साफ है कि भाजपा जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

(लखनऊ से विशाल रघुवंशी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: चुनाव से पहले यूपी बीजेपी का बड़ा दांव: पंकज चौधरी ने 24 से ज्यादा प्रकोष्ठों की नई टीम का किया ऐलान, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES