SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर आधी रात पुलिस का धावा: महिलाओं ने घेरा तो वायरल हुआ वीडियो

Sultanpur News: सुल्तानपुर में अवधी सिंगर संजय यदुवंशी के घर पर पुलिस का जबरन घुसकर धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस पर गाली गलौज करने का भी आरोप लगाया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 06, 2026, 10:02 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 10:10 PM IST
Image Credit: Sultanpur police
Join

आशीष श्रीवास्तव/सुल्तानपुर: सुल्तानपुर के धम्मौर थाना क्षेत्र के उघड़पुर अहिरन का पुरवा निवासी अवधी गायक संजय यदुवंशी के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि सुल्तानपुर जिले की धम्मौर पुलिस रात्रि में उनके घर पर दबिश देने गई थी, लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पुलिस अंदर नहीं पहुंच सकी. पुलिस पर दीवार फांदकर घर में घुसने और धमकाने का आरोप लगाया है.

संजय के घर पुलिस ने बोला धावा 
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि संजय के ऊपर नगर कोतवाली में एक हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस और धम्मौर थाने की फोर्स संजय के घर रात्रि में गई थी, लेकिन वहां पर महिलाओं के विरोध के चलते कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. फिलहाल वह पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं. वहीं, धम्मौर थाना अध्यक्ष ने बताया कि संजय यदुवंशी के खिलाफ सुल्तानपुर जिले में चार मामले दर्ज हैं.

संजय यदुवंशी ने वीडियो जारी कर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 
इस घटना के बाद संजय यदुवंशी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके सुल्तानपुर पुलिस पर संगीत आरोप लगाए हैं. संजय यदुवंशी के पिता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर बताया कि बीती रात घमौर थाने की पुलिस ने उनके घर लगभग डेढ़ से 200 पुलिसकर्मी बाहर खड़े रहे, कुछ पुलिसकर्मी उनके घर के अंदर भी घुस गए, उन्होंने अपने बेटों के एनकाउंटर होने का शक भी जाते हैं.

सीओ ने संजय यदुवंशी के ​वीडियो पर किया पलटवार
वीडियो वायरल होने के बाद इस पूरे मामले पर सीओ लम्बुआ ऋतिक कपूर का बयान आया है. उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली नगर में वादी जफरुल हसन ने अपने पुत्र शबीब रजा के साथ मारपीट तथा जानलेवा हमला के संबंध में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है. इस मामले में संजय यदुवंशी वांछित चल रहे हैंं. उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं. 

कौन हैं संजय यदुवंशी? 
संजय यदुवंशी सुल्तानपुर के फेमस अवधी गायक, कॉमेडियन और यूट्यूबर हैं. वह सोशल मीडिया पर अपने अवधी गीतों और कॉमेडी वीडियो के कारण चर्चा में रहते हैं. पिछले महीनों संजय यदुवंशी ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और उनकी तारीफ भी की. अब इस घटना को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, धम्मौर थाना के SHO शराब पीकर चारदीवारी कूदकर, गाली गलौज देकर, रात 12 बजे विवेचना करते हैं. ऐसा कौन सा मुकदमा है मेरे ऊपर? किसकी हत्या या किसका अपहरण किया है?. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES