SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेहंदी लगवाने निकली दुल्हन... वापस नहीं लौटी, पता चला घर का जेवर भी गायब!

सुल्तानपुर में शादी से एक दिन पहले मेहंदी लगवाने निकली 24 वर्षीय युवती लापता हो गई. परिजनों ने पूर्व मंगेतर पर बहला-फुसलाकर ले जाने और 40 हजार रुपये नकद व जेवर ले जाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने FIR दर्ज कर तलाश शुरू की है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 23, 2026, 08:06 IST | Updated: Nov 23, 2026, 08:17 IST
Image Credit: सांकेतिक तस्वीर.
Join

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में शादी से एक दिन पहले दुल्हन बनने वाली युवती के लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया. युवती 20 नवंबर की सुबह मेहंदी लगवाने के बहाने घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी. परिजनों का आरोप है कि वह पूर्व मंगेतर के बहकावे में नकदी और जेवर लेकर चली गई. पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

21 नवंबर को होनी थी शादी
एनबीटी पर छपी एक खबर के मुताबिक, कुड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती की शादी 21 नवंबर को प्रतापगढ़ जिले के कोहड़ौर थाना क्षेत्र के अमन नाम के युवक से तय थी. घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं. परिवार में मेहंदी, संगीत और बारात को लेकर खुशी का माहौल था. युवती के लापता होने से परिवार परेशान है. इस घटना से शादी की तैयारियों पर असर पड़ा.

यह भी पढे़ं- लड़की ने शादी से किया इनकार, मोबाइल टावर पर चढ़ा लड़का, नीचे उतरने को तैयार नहीं, पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीने

मेहंदी लगवाने के बहाने घर से निकली
परिजनों के मुताबिक, 20 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे युवती मेहंदी लगवाने जाने की बात कहकर घर से निकली. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की. परिजन उस ब्यूटी पार्लर पहुंचे, जहां युवती के जाने की बात कही गई थी.

बैंक से पैसे निकालने की बात कहकर पार्लर से गई
ब्यूटी पार्लर में पूछताछ पर परिजनों को बताया गया कि युवती वहां आई थी, लेकिन बैंक से पैसे निकालने की बात कहकर चली गई. इसके बाद उसका पता नहीं चला.

पूर्व मंगेतर पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
परिजनों का कहना है कि युवती की शादी इससे पहले सितंबर 2026 में धनपतगंज थाना क्षेत्र के लौटन पांडेय का पुरवा निवासी शिवम पांडेय से तय हुई थी. किसी विवाद के कारण रिश्ता टूट गया था. इसके बाद भी शिवम युवती के संपर्क में था. परिजनों ने आरोप लगाया कि वही युवती को बहला-फुसलाकर ले गया.

नकदी और जेवर लेकर जाने का आरोप
परिजनों के अनुसार, युवती घर से 40 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी की पायल, कान की झुमकी और अन्य सामान लेकर गई है. परिवार के लोग शिवम पांडेय के घर पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला.

पुलिस ने दर्ज की FIR, तलाश जारी
कुड़वार पुलिस ने 21 नवंबर को तहरीर के आधार पर FIR दर्ज की है. मामले की जांच उपनिरीक्षक राम बच्चा राम को सौंपी गई है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है. युवती की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

संध्या यादव एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News की रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हाइपरलोकल खबरों, राजनीति, अपराध और जनहित से जुड़े मुद्दों की कवरेज उनकी खासियत है.उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. इसके बाद मीडिया जगत में अपने करियर की शुरुआत की. Zee News से पहले वे Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम कर चुकी हैं. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने न्यूज प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं.Mail : sandhya.yadav@zeemedia.comX Handle : https://x.com/JournosandhyaFacebook : https://www.facebook.com/sandhya.yadav.7906
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES