SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सपा ने कांग्रेस को दिया झटका: गठबंधन से पहले उतारे प्रत्याशी, यूपी चुनाव में अखिलेश का बड़ा दांव

समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस से गठबंधन पर बातचीत कर रही है. इससे पहले मंगलवार देर रात सपा ने यूपी की 5 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 24, 2026, 22:16 IST | Updated: Nov 24, 2026, 22:29 IST
Image Credit: File Photo
Join

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बड़ा दांव चल दिया है. सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 5 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. सपा ने सहारनपुर की दो, शामली, अमरोहा और ललितपुर की सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. वहीं, अभी कांग्रेस से गठबंधन की बात नहीं बन पाई है. ऐसे में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा दांव माना जा रहा है. 

सपा ने उतारे 5 उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार देर रात 5 सीटों पर प्रत्याशी के नामों का ऐलान कर दिया. सपा ने सहारनपुर की बेहट विधानसभा सीट से उमर अली खान को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, सहारनपुर सीट से आशु मलिक पर दांव लगाया है. इसके अलावा सपा ने शामली की कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन को प्रत्याशी बनाया है. अमरोहा विधानसभा सीट से महबूब अली को प्रत्याशी बनाया है. ललितपुर विधानसभा सीट से ज्योति लोधी को चुनाव मैदान में उतारा है. 

 

यह भी पढ़ें : दो बैठकें बेनतीजा.. सपा-कांग्रेस में सीटों पर नहीं बनी बात, 26 और 130 के बीच कैसे निकलेगा रास्ता?

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES