SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत, 13 गंभीर

दिवाली से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मार दी. इस हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 07, 2026, 07:27 AM IST | Updated: Nov 07, 2026, 09:43 AM IST
Image Credit: Sitapur Accident
Join

सीतापुर:उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मत नगर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में एक बच्ची और चार महिलाओं समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मुंडन कराकर लौट रहे थे श्रद्धालु

ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग हरदोई जनपद से मुंडन संस्कार का कार्यक्रम संपन्न कर वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी.ट्रक की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई. ये हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मत नगर गांव के पास हुआ. मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं

बच्ची समेत चार महिलाओं की गई जान

हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची और 4 महिलाएं शामिल हैं.  घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

राहत व बचाव कार्य

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

संभल: तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, महिला समेत 2 की मौत, 3 गंभीर घायल

संभल:मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. धनारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सामने चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी.हादसा इतना भयानक था कि ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में 1 महिला समेत 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर लोग कहीं जा रहे थे. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे लोग सड़क पर गिर पड़े. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई.

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही धनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. 3 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.


सावधान! आपकी थाली तक पहुंचने वाला था 2500 KG नकली पनीर! राजस्थान से यूपी लाई जा रही थी खेप, गड्ढे में दफनाया!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES