'चलती स्कॉर्पियो से शीशा नीचे कर लड़कों को रिझाती थी श्रद्धा...': ड्राइवर के खुलासों से मची सनसनी
बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस बीच, श्रद्धा की स्कॉर्पियो गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर ने कई ऐसे राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.
तुषार श्रीवास्तव/लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश के बीच उसके कथित ड्राइवर के दावों से जुड़े कई नए पहलू सामने आए हैं। ड्राइवर का दावा है कि श्रद्धा देर रात स्कॉर्पियो से शहर के अलग-अलग इलाकों में जाती थी और महंगे कैफे, क्लब तथा लाउंज के आसपास समय बिताती थी. उसने यह भी आरोप लगाया कि श्रद्धा लोगों से संपर्क बनाने के बाद उनसे पैसे हासिल करने की कोशिश करती थी. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है.
चलती स्कॉर्पियो से करती थी शिकार की तलाश
श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है. उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी. मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती थी. एक दिन मैडम को ब्यूटी पार्लर जाना था, मैं उनके हजरतगंज वाले फ्लैट पर पहुंचा फिर वहां से उन्हें एक सैलून में ले गया। वहां से देर रात करीब 10:30 ब्यूटी पार्लर ने निकलने के बाद उन्हें वापस अपार्टमेंट ले गया. अपार्टमेंट पहुंचकर गाड़ी से उतरी और बोली- नीचे रुको, पांच मिनट में आ रही। इसके बाद लौटी तो शादी के बजाय विभूतिखंड स्थित किसान बाजार में कैफे और लॉउंज के पास गई. वहां पर बोली कि गाड़ी धीरे करके म्यूजिक बढ़ा दो. वह चाहती थी कि वहां से गुजरने वालों का इधर गाड़ी के अंदर ध्यान खिंचे. वह गाड़ी का शीशा हल्का नीच करके गाड़ी से बाहर देखती रहती और वहीं गाड़ी रुकवाती, जहां रईस लोग खड़े रहते. वहां पर रोज मुझे लेकर जाने लगी और ऐसा ही करती.
आमिर नाम के व्यक्ति का भी किया जिक्र
ड्राइवर ने अपने बयान में आमिर नाम के एक व्यक्ति का जिक्र किया है. उसके दावे के मुताबिक, आमिर देर रात श्रद्धा से मिलने आता था और दोनों कई बार रात में साथ निकलते थे. ड्राइवर ने यह भी आरोप लगाया कि आमिर कुछ लोगों की गतिविधियों और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाता था. हालांकि, आमिर की भूमिका और ड्राइवर के लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी से होना जरूरी है.
7 दिन में सैलून मालिक को फंसाया
ड्राइवर ने खुलासा किया कि ब्यूटी पार्लर से निकलते वक्त ओनर आया था. गाड़ी में बैठने के बाद श्रद्धा ने किसी को फोन पर बताया कि "वहां एक भी रुपया नहीं लगा, लेकिन पार्लर का मालिक काफी पैसे वाला है, इसको फसाते हैं।" इसके बाद उसने उस सैलून मालिक की पूरी जानकारी जुटाई और महज 7 दिन के भीतर उसे अपने जाल में फंसा लिया.
स्कॉर्पियो में डीजल भरवाने को लेकर भी आरोप
ड्राइवर ने दावा किया कि जब स्कॉर्पियो में डीजल कम होता था, तो श्रद्धा किसी व्यक्ति को फोन करती थी. उसके मुताबिक, कुछ देर बाद ईंधन भरवाने के लिए पैसे आ जाते थे. ड्राइवर ने जिस स्कॉर्पियो का जिक्र किया है, उसका नंबर 0111 बताया गया है.
पैसों के लिए गालियां और ट्रांसजेंडर्स से बातचीत
ड्राइवर के दावे के मुताबिक एक रात हजरतगंज में मोती महल के पास दो ट्रांसजेंडर उनकी गाड़ी में आकर बैठे, जो कहीं से पार्टी करके लौट रहे थे. तीनों आपस में बहुत ही गंदी भाषा में बात कर रहे थे और लड़कों को फंसाकर पैसे ऐंठने की रणनीति बना रहे थे.
फिलहाल शिवा शर्मा हत्याकांड में श्रद्धा दुबे की तलाश जारी होने की जानकारी दी गई है. ड्राइवर के दावों और कथित घटनाक्रम की पुष्टि आधिकारिक जांच से होना बाकी है. पुलिस की ओर से गिरफ्तारी या अन्य नए खुलासों की पुष्टि होने पर ही मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल, पुलिस इन तमाम खुलासों को आधार बनाकर फरार श्रद्धा दुबे की तलाश में जुटी हुई है.