SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिवा शर्मा की मौत का सीन रीक्रिएट करेगी पुलिस, श्रद्धा दुबे का फोन तलाश रही पुलिस

श्रद्धा दुबे मामले में शिवा शर्मा की मौत हत्या थी या आत्महत्या, इसका पता लगाने के लिए पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का रिक्रिएशन करेगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 24, 2026, 07:12 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 07:22 AM IST
Image Credit: Shiva Sharma Case Update
Join

तुषार श्री वास्तव/लखनऊ: चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस की जांच लगातार नए मोड़ ले रही है. यह गुत्थी अभी भी पूरी तरह नहीं सुलझ पाई है कि शिवा शर्मा की हत्या हुई थी या उसने सुसाइड किया था. इस राज से पर्दा उठाने के लिए अब पुलिस फोरेंसिक टीम की मदद से घटना का रिक्रिएशन (Crime Scene Recreation) करने की तैयारी कर रही है. पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद करने और घटना से जुड़े सबूतों के जुटाने के लिए तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है.पुलिस को उम्मीद है कि श्रद्धा का फोन मिलने के बाद मामले में उसकी मदद करने वालों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है.

मोबाइल फोन की तलाश और नेपाल कनेक्शन

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी श्रद्धा दुबे के पास से महज दो फोन ही बरामद हुए हैं. श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसका एक फोन नेपाल में कहीं गिर गया था, जबकि श्रद्धा का भी एक अन्य फोन अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस का मानना है कि इन गायब फोनों के मिलने के बाद इस मामले में श्रद्धा की मदद करने वाले और भी मददगारों के चेहरे बेनकाब हो सकेंगे. पुलिस ने आरोपियों की मदद करने के शक में तीन लोगों को हिरासत में लिया है. तीनों से पूछताछ की जा रही है.

2200 KM का सफर, नेपाल बॉर्डर से नागपुर तक का रूट और 5 बड़े सवाल; श्रद्धा केस में 'Z' गैंग एंगल की पड़ताल

तीन संदिग्ध हिरासत में, FIR में बढ़ सकते हैं नाम

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपियों के अंडरग्राउंड होने या अन्य प्रकार की मदद पहुंचाने वाले तीन संदिग्धों को पुलिस ने पहले ही हिरासत में ले लिया है. उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर इन मददगारों के नाम भी मुख्य मुकदमे (FIR) में बढ़ाए जा सकते हैं. फिलहाल पुलिस घटना के रिक्रिएशन, मोबाइल फोन की बरामदगी और संदिग्धों से पूछताछ के जरिए मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे: अंगूठे का निशान बदलने की शातिराना चाल बेनकाब,नेपाल में फेंके 2 फोन; पैसे कहां से‍ मिलते थे?


Z गैंग के सरगना से अफेयर: नागपुर में श्रद्धा दुबे को किसने दी शरण? शिवा शर्मा केस में बड़ा खुलासा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES