भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /Z गैंग के सरगना से अफेयर: नागपुर में श्रद्धा दुबे को किसने दी शरण? शिवा शर्मा केस में बड़ा खुलासा

Z गैंग के सरगना से अफेयर: नागपुर में श्रद्धा दुबे को किसने दी शरण? शिवा शर्मा केस में बड़ा खुलासा

शिवा शर्मा केस में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया गया है. पूछताछ में श्रद्धा दुबे का Z गैंग के सरगना से अफेयर की बात सामने आई है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 22, 2026, 04:18 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 05:53 PM IST
joinshare
Z गैंग के सरगना से अफेयर: नागपुर में श्रद्धा दुबे को किसने दी शरण? शिवा शर्मा केस में बड़ा खुलासा
Image Credit: Shiva Sharma Case

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

शिवा शर्मा केस की परतें खुलने लगी हैं. मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को नागपुर से लखनऊ लाया गया है. श्रद्धा ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं. श्रद्धा दुबे ने बताया कि यूपी के विधायक ने नागपुर में रहने के लिए फ्लैट दिलाया था. लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश से अलग अलग पूछताछ की. इसके बाद तीनों को सामने बैठाकर पूछताछ की. श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट भी फ्रीज करवाया गया, जिसमें 6 लाख रुपये थे. श्रद्धा के पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. वहीं, कोर्ट ने पुलिस को 10 दिन की रिमांड दे दी है. 

Z गैंग के सरगना से था अफेयर  

इतना ही नहीं जांच में पता चला है कि श्रद्धा दुबे का Z गैंग के सरगना जुल्फिकार से अफेयर था. दोनों का साल 2024 तक अफेयर चला था. पूछताछ में श्रद्धा ने लखनऊ से नागपुर तक पहुंचने की पूरी कहानी बताई है. सूत्रों के मुताबिक, नागपुर में श्रद्धा के लिए फ्लैट का इंतजाम यूपी के एक विधायक ने करवाया था. पूछताछ के दौरान श्रद्धा को अपने इंस्टा ग्राम के फॉलोवर्स की चिंता थी. करीब 5 घंटे पूछताछ की गई है.

सिविल अस्पताल में कराया गया मेडिकल  

वहीं, इससे पहले तीनों आरोपियों श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां तीनों का मेडिकल टेस्ट कराया गया. सिविल अस्पताल के बाहर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही. इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस ने तीनों का रिमांड मांगा था. कोर्ट ने पुलिस को 10 दिन की रिमांड दे दी है. पुलिस जांच में पता लगाएगी कि श्रद्धा दुबे को मदद किन किन लोगों ने किया?.

Z गैंग के सरगना जुल्फिकार कौन?

श्रद्धा दुबे के Z गैंग के सरकार जुल्फिकार से कनेक्शन सामने आया है. यह गैंग मुंबई में ड्रग तस्करी, अपहरण और रंगदारी का काम करता है. इस गैंग का सरगना जुल्फिकार यासीन बेहलीम (जुल्फी) बताया जाता है. जुल्फिकार मुंबई का कुख्यात गैंगेस्टर है. जुल्फिकार पर साल 2016 में सांताक्रूज दोहरे मर्डर केस का आरोप है. इतना ही नहीं मुंबई में बिल्डर से रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं. उसे मुंबई पुलिस ने जुलाई 2026 में गिरफ्तार कर लिया था. 


क्लब में मिले, तीन साल चला अफेयर  

पूछताछ में पता चला है कि श्रद्धा का जुल्फिकार से तीन साल तक अफेयर चला. साल 2026 में दोनों अलग हो गए. श्रद्धा की मुलाकात जुल्फिकार से मुंबई के एक क्लब में होने की बात सामने आई है. जांच में पता चला कि लखनऊ के जिस अपार्टमेंट में श्रद्धा रहती थी, वह शादाब और इशाक खान का बताया जा रहा है. इन दोनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. तीनों को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट ने पुलिस को 10 दिन की रिमांड दे दी है. अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी.

(लखनऊ से विशाल सिंह और नंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; 2200 KM का सफर, नेपाल बॉर्डर से नागपुर तक का रूट और 5 बड़े सवाल; श्रद्धा केस में 'Z' गैंग एंगल की पड़ताल

Add Zee News as a Preferred Source