दो सहेलियां, एक दुपट्टा, एक पेड़ और रहस्यमयी मौत! शाहजहांपुर में पेड़ से लटके मिले दो किशोरियों के शव, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के हर्रैया गांव में दो किशोरियों के शव एक ही पेड़ पर लटके मिले. दोनों गहरी सहेलियां थीं. पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं.
शिव कुमार/शाहजहांपुर: शाहजहांपुर के गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के बाहर खेत में एक ही पेड़ से दो किशोरियों के शव लटके मिले. दोनों के गले में एक ही दुपट्टा बंधा हुआ था.मृतक किशोरियां आपस में गहरी सहेलियां बताई जा रही हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
पेड़ पर लटके मिले दो किशोरियों के शव
पूरी घटना निगोही थाना क्षेत्रों के हर्रैया गांव की है.यहां आज सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने पेड़ से लटकते शव देखे. पास जाकर देखा तो दोनों शव गांव की ही किशोरियों के थे. खबर फैलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए. सूचना मिलते ही निगोही थाना पुलिस और आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
हरियाणा से मुजफ्फरनगर आ रही कार बनी आग का गोला, महिला समेत 6 की मौत
दोनों के बीच थी गहरी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए थे. इसी दौरान गांव के बाहर एक पेड़ पर दो किशोरियों के शव लटके दिखाई दिए. पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि दोनों गांव की ही रहने वाली थीं. मृतक किशोरियों की पहचान किरन और नैना के रूप में हुई है.परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, किरन और नैना में गहरी दोस्ती थी और वे अक्सर साथ रहती थीं. जिसका परिवार वाले विरोध करते थे.हालांकि, इस बात का उनकी मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. एक ही दुपट्टे के सहारे दोनों के शव फंदे पर लटके मिलने से परिजनों ने किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जताई है.
जांच में जुटी पुलिस
एसपी सिटी देवेंद्र कुमार के मुताबिक, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और समय के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है. मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है. मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और परिजनों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी. गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.