SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शाहजहांपुर में खौफनाक वारदात: दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शवों को जलाया; गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Shahjahanpur Sadhus Murder: शाहजहांपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों ने वारदात को छिपाने के लिए साधुओं के शवों को जला भी दिया. मंदिर परिसर के पास से जले हुए शवों के अवशेष मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 01, 2026, 10:35 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 10:38 AM IST
Join

Shahjahanpur Sadhus Murder/ शिव कुमार: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र के सूथा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मंदिर परिसर के पास से जले हुए दो शवों के अवशेष मिले. शांत गांव सूथा में देर रात मंदिर परिसर के भीतर रह रहे दो साधुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्यारों की हैवानियत यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने वारदात के साक्ष्य मिटाने की नीयत से दोनों साधुओं के शवों को आग के हवाले कर दिया. इस दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में भारी तनाव का माहौल है, जिसके चलते गांव में कड़ा पुलिस पहरा बैठा दिया गया है.

मंदिर परिसर में अधजले अवशेष देख उड़े होश
मृतक साधुओं की पहचान बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास के रूप में हुई है, जो पिछले लंबे समय से सूथा गांव के मंदिर की देखरेख और पूजा-पाठ कर रहे थे. गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग रोजाना की तरह मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. मंदिर परिसर के पास से दोनों साधुओं के अधजले अवशेष बरामद हुए. खबर जंगल में आग की तरह फैली और देखते ही देखते कलेक्ट्रेट व मंदिर परिसर के आसपास सैकड़ों ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, हिरासत में एक आरोपी 
घटना की संवेदनशीलता और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य और सैंपल जुटाए. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है. जिससे पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य अपराध में कौन-कौन शामिल थे और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी.

पुरानी रंजिश या संपत्ति का विवाद? हर एंगल से जांच जारी
दोहरे हत्याकांड के पीछे की वजह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. क्या साधुओं की हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश थी, मंदिर की संपत्ति या भूमि से जुड़ा कोई विवाद था, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है? पुलिस इन सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश आगे बढ़ा रही है. सूथा गांव की इस घटना ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और अपराधियों के बेखौफ हौसलों को उजागर कर दिया है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES