SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना मांगे मां भी दूध नहीं पिलाती... संजय निषाद ने BJP से मांगीं 37 सीटें, यूपी चुनाव से पहले शीट शेयरिंग पर घमासान

महराजगंज पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शीट शेयरिंग पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने बीजेपी को बड़ा भाई बताया. साथ ही यूपी चुनाव में 37 सीटों की डिमांड कर दी.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 17, 2026, 18:03 IST | Updated: Nov 17, 2026, 18:09 IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन में सीटों के बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है. निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने भाजपा से 35 से 37 सीटों की मांग को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बिना मांगे तो मां भी दूध नहीं पिलाती. उन्होंने पिछले चुनाव का हवाला देते हुए अपनी पार्टी की जीत का आंकड़ा भी सामने रखा.

35 से 37 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

महराजगंज पहुंचे डॉ. संजय निषाद ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 16 ऐसी सीटें मिली थीं, जिन पर भाजपा पहले चुनाव हार चुकी थी. इन सीटों में से 11 पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी, जबकि दो सीटों पर हार का अंतर महज तीन हजार वोटों का था. उन्होंने कहा कि जिन 35 से 37 सीटों की मांग की जा रही है, वहां कश्यप और निषाद समाज का प्रभाव है और भाजपा अकेले लंबे समय से इन सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है.

भाजपा को बड़ा भाई बताया

ऐसे में उनकी पार्टी इन सीटों को एनडीए की झोली में डाल सकती है. वहीं, सीटों पर अंतिम फैसले के सवाल पर उन्होंने भाजपा को बड़ा भाई बताते हुए कहा कि आपस में बैठकर बातचीत से मामला सुलझा लिया जाएगा. बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी ने 16 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. इसमें 6 अपने सिंबल पर और 5 बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा था. निषाद पार्टी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी के सिंबल के सभी प्रत्याशी चुनाव जीत गए थे.

गोरखपुर और बस्ती मंडल में निषाद वोटरों का प्रभाव  

2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी एनडीए के साथ गठबंधन का हिस्सा थी. निषाद पार्टी का गोरखपुर और बस्ती मंडल में काफी प्रभाव है. शायद यही वजह रही कि निषाद पार्टी ने अपने सिंबल के प्रत्याशी इन्हीं मंडल में उतारे. निषाद पार्टी ने 11 सीटें जीतकर एनडीए गठबंधन को मजबूत करने का काम किया था. संजय निषाद के बेटे सरवन निषाद चौरीचौरा से विधायक चुने गए थे. इस बार निषाद पार्टी एनडीए से ज्यादा सीटों की मांग कर रही है.  

(महराजगंज से अमित त्रिपाठी की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : मथुरा में महामंथन: यूपी की सत्ता का नया प्लान तैयार, बूथ से लेकर टिकट तक BJP ने कसी कमर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES