App

RRB JE भर्ती 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया CBT-1 का शेड्यूल, जानिए परीक्षा की तिथियां और पूरा ब्योरा

CBT-1 Exam Dates: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मैटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) का शेड्यूल घोषित कर दिया है.

RRB JE भर्ती 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया CBT-1 का शेड्यूल, जानिए परीक्षा की तिथियां और पूरा ब्योरा
Image Credit: CBT-1 Exam Dates

Railway JE Recruitment/Lucknow: रेलवे में जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है.  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 04/2026 के तहत प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की तारीखें जारी कर दी हैं.  परीक्षा 27, 28 और 30 अक्टूबर 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

3993 पदों से शुरू हुई भर्ती,अब 4029 पद
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अगस्त 2026 में CEN 04/2026 के तहत JE और DMS समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी. शुरुआती नोटिफिकेशन में 3,993 पद घोषित किए गए थे. बाद में Corrigendum-1 के जरिए 35 CMA पद और एक अतिरिक्त JE पद जोड़े गए, जिसके बाद कुल रिक्तियों की संख्या 4,029 हो गई.

इन पदों में जूनियर इंजीनियर के साथ डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं. भर्ती प्रक्रिया में CBT-1 के बाद CBT-2, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा जैसे चरण शामिल हैं.

परीक्षा से पहले ये अपडेट भी जरूरी
अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है. वहीं, ई-कॉल लेटर यानी एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से करीब 4 दिन पहले जारी होने की उम्मीद है.

गलत आंसर पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग
CBT-1 में गणित, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और जनरल साइंस से सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और गलत उत्तरों पर एक-तिहाई अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है.

एडमिट कार्ड व सिटी स्लिप
परीक्षा की डेट से लगभग 10 दिन पहले आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर परीक्षा केंद्र वाले शहर और तिथि सूचना लिंक सक्रिय हो जाएगा. ई-काल लेटर परीक्षा की तारीख से लगभग चार दिन पहले डाउनलोड किया जा सकेगा. एससी/एटी आवेदक को यात्रा स्लिप और सभी आवेदकों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी परीक्षा 10 दिन पहले ही जारी कर दी जाएगी.

आधिकारिक वेबसाइट
भर्ती प्रक्रिया और प्रवेश पत्र से जुड़ी हर अपडेट के लिए उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल या indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

अभ्यर्थियों के लिए सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट और RRB की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें. परीक्षा शहर, शिफ्ट और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को समय रहते उसे डाउनलोड कर लेना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More