SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 10 आईपीएस समेत 28 अधिकारियों के तबादले... देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 10 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात नीतू को गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है.

Edited By Ranjana Kumari
Published: Nov 25, 2026, 13:54 IST | Updated: Nov 25, 2026, 14:34 IST
Image Credit: यूपी पुलिस फेरबदल (फाइल फोटो)
Join

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज (25 नवंबर, 2026) पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है. 28 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 10 IPS अधिकारी है. कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और पुलिस कमिश्नरेट में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं. पुलिस मुख्यालय, PAC और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर नगर, वाराणसी, प्रयागराज समेत कई जिलों में तैनाती की गई है. तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के PPS अधिकारियों के साथ अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल है.

10 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती:

  1. पुनीत द्विवेदी: डीजीपी मुख्यालय में प्रतीक्षारत थे, अब लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाए गए.
  2. माविस टांक: सोनभद्र में अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) थे, अब लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बने.
  3. किरण यादव: लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी थीं, अब एएनटीएफ (ANTF) मुख्यालय, लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी मिली.
  4. अमित कुमावत: लखनऊ कमिश्नरेट से गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाए गए.
  5. शैव्या गोयल: गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से गाजियाबाद कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाई गईं.
  6. नीतू: वाराणसी कमिश्नरेट से गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट भेजी गईं.
  7. शिवा सिंह: कानपुर नगर कमिश्नरेट से आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बने.
  8. आदित्य: आगरा कमिश्नरेट से बदायूं जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनाए गए.
  9. पुष्कर वर्मा: प्रयागराज कमिश्नरेट में एडीसीपी थे, अब फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बने.
  10. भवरे दीक्षा अरुण: शाहजहांपुर में एएसपी (ग्रामीण) थीं, अब मेरठ स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाई गईं.

18 अधिकारियों की तबादला सूची

  1. इंदुप्रभा सिंह: लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) बनाई गईं.
  2. डॉ. हृदेश कटेरिया: लखनऊ यातायात निदेशालय में नई तैनाती.
  3. नवीन कुमार सिंह: डीजीपी मुख्यालय में स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी.
  4. कुमार रणविजय सिंह: मुरादाबाद से आजमगढ़ भेजे गए.
  5. अरुण कुमार सिंह: आजमगढ़ में यातायात की जिम्मेदारी मिली.
  6. अनूप कुमार: मऊ से सोनभद्र भेजे गए.
  7. पंकज कुमार श्रीवास्तव: मऊ में नई तैनाती मिली.
  8. देवेंद्र सिंह: मिर्जापुर से शाहजहांपुर भेजे गए.
  9. अतुल कुमार चौबे: मुजफ्फरनगर में सुरक्षा की जिम्मेदारी.
  10. ममता कुशवाह: मुजफ्फरनगर में यातायात की जिम्मेदारी.
  11. गिरीश कुमार सिंह: अलीगढ़ में अपराध (Crime) की जिम्मेदारी.
  12. पियूष कुमार सिंह: मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बने.
  13. अभिषेक तिवारी: मुरादाबाद नगर में तैनाती.
  14. नितिन कुमार सिंह: मुरादाबाद स्थित पीटीसी (PTC) में भेजे गए.
  15. श्रेष्ठा: 49वीं वाहिनी पीएसी (PAC), गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक बनाई गईं.
  16. विभा सिंह: उपसेनानायक, 06वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ की जिम्मेदारी.
  17. राघवेन्द्र कुमार मिश्रा: उपसेनानायक, 05वीं वाहिनी एस.एस.एफ, सहारनपुर की जिम्मेदारी.
  18. नवीना शुक्ला: अपर पुलिस अधीक्षक, ACO. मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी.

रिपोर्ट: विशाल सिंह

यह भी पढ़ें: 'क्या हम भिखारी हैं?' अखिलेश यादव पर भड़के इमरान मसूद, बोले- कांग्रेस को खैरात का इंतजार नहीं

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES