SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामपुर में तेज रफ्तार का कहर; फ्लाईओवर से नीचे गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, चार दोस्तों की दर्दनाक मौत

यूपी के रामपुर में शहजादनगर के पास तेज रफ्तार बोलेरो फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस सड़क हादसे में सीतापुर के चार दोस्तों की मौत हो गई.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 07:06 IST | Updated: Nov 24, 2026, 07:09 IST
Image Credit: Rampur Road Accident (Ai photo)
Join

सुरेश दिवाकर/रामपुर: उत्तर प्रदेश के रामपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां एक भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की जान चली गई. चारों युवक मुरादाबाद से बोलेरो में सवार होकर अपने घर सीतापुर लौट रहे थे. इसी दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया.

कहां हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में देर शाम हुआ. मुरादाबाद से सीतापुर लौट रहे चारों दोस्त बोलेरो से सफर कर रहे थे. बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर पर पहुंचते ही तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे नीचे जा गिरी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

बोलेरो के परखच्चे उड़े

हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. गाड़ी में सवार चारों युवक बुरी तरह फंस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई. घटना की सूचना मिलते ही शहजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर रूप से घायल चौथे युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बोलेरो का नंबर यूपी 34 बीपी 5766 है. गाड़ी में सवार चारों युवक सीतापुर जिले के बिसवां के रहने वाले थे. मृतकों में सुनील पोरवाल, अभिषेक और निलेश की पहचान हुई है,चौथे मृतक की पहचान से जुड़ी जानकारी सामने आने का इंतजार है.

घर लौटने की थी उम्मीद, परिवारों में पसरा मातम

चारों दोस्त मुरादाबाद से अपने घर सीतापुर लौट रहे थे. परिवारों को इंतजार था कि कुछ देर में उनके अपने घर पहुंच जाएंगे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने सब कुछ बदल दिया. चार युवकों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया.

मथुरा में दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत; दो गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES