SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

थार विवाद से खुला करोड़ों का राज! प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे 3 ड्रम

प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में राजेश यादव नाम के व्यक्ति के घर के अंदर से तीन ड्रम में करोड़ों रुपए पुलिस ने बरामद किए हैं. आपसी पारिवारिक विवाद के बाद रुपयों को लेकर खुलासा हुआ.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 29, 2026, 01:44 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:50 PM IST
Image Credit: Prayagraj News (Ai photo)
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर गांव में पुलिस ने एक घर के अंदर जमीन की खुदाई कराकर तीन ड्रम भरकर नोटों की गड्डियां बरामद की हैं. हैरानी की बात यह है कि घर के अंदर करोड़ों रुपये दबे होने का यह राज किसी बड़े क्राइम इन्वेस्टिगेशन से नहीं, बल्कि दो भाइयों के बीच थार गाड़ी खरीदने को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद खुला.

पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि जमीन में गाड़कर तीन ड्रम में रूपये रखे गए हैं. पुलिस टीम ने जब जमीन की खुदाई करके ड्रम को निकाला तो उसके अंदर 500- 500 रुपए की गड्डियां पाई गईं. पुलिस ने फिलहाल बरामद रुपयों को सील करके मालखाने भेज दिया है.  आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी गई है. घर से राजेश यादव उर्फ बब्लू और एक अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. रुपये कहां से और कब आए इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

थार गाड़ी के झगड़े से खुला करोड़ों का राज

जानकारी के मुताबिक राजेश यादव उर्फ बब्लू से उसके छोटे भाई के बीच थार गाड़ी लेने को लेकर विवाद हुआ. यह विवाद दोनों भाईयों में इतना बढ़ा कि मामला पुलिस तक पहुंच गया. सूत्रों के मुताबिक पुलिस को राजेश यादव के घर में ड्रम में रुपए होने की बात पर पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, लेकिन जब राजेश यादव के भाई की बात पर यकीन करके पुलिस उसके नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरईपुर रामनगर पहुंची तो यहां घर की तलाशी लेना शुरू किया, तो पता चला कि घर के बरामदे में ही गड्ढा करके तीन ड्रम में रुपए रखे गए हैं. पुलिस ने यकीन करके जब खुदाई शुरू कराई तो रुपयों से भरा तीन ड्रम बरामद हो गया. ड्रम खोलते ही पुलिस कर्मियों की आंखें फटी की फटी रह गईं; उनमें ₹500-500 के कट्टों में भरे करोड़ों रुपये रखे हुए थे.

कोविड में पुणे से लौटा था राजेश, खरीदी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

राजेश यादव के पड़ोसी भी ड्रम में रुपए बरामद होने की घटना से आश्चर्यचकित हैं. पड़ोसियों का कहना है कि राजेश यादव अपने सभी भाईयों के साथ पांच साल पहले तक मुंबई के पुणे में रहता था. किसी फैक्ट्री में काम करता था, लेकिन कोविड के दौरान अचानक पुणे से वापस प्रयागराज आ गया. उसके बाद राजेश यादव उर्फ बब्लू पुणे वापस नहीं गया.  यहां पर राजेश यादव उर्फ बब्लू ने दो ट्रैक्टर और बालू के लिए ट्राली बनवाई, डीजे भी खरीदा. जिसके जरिए वह आमदनी भी करने लगा था.

आयकर विभाग और पुलिस जांच

ग्रामीणों में चर्चा है कि यह पैसा पुणे के उसी काम या किसी गबन से जुड़ा हो सकता है, हालांकि घर की महिलाओं को भी जमीन के अंदर गड़े इस खजाने की भनक नहीं थी. फिलहाल पुलिस ने राजेश यादव उर्फ बबलू और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और रुपयों के स्रोत का पता लगाया जा रहा है.रुपए कहां से आए और इसके आय का श्रोत क्या है. आयकर भरते थे या नहीं, इसके साथ ही ड्रम के अंदर रखकर जमीन में रुपए क्यों गाड़ा गया, इसकी गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को राहत: डबल पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट ने दी जमानत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES