भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /प्रयागराज गंगा हादसा: जिन्हें बचाने गंगा में उतरी, वे बच गए… अनीता और एक युवक तेज बहाव में लापता

प्रयागराज गंगा हादसा: जिन्हें बचाने गंगा में उतरी, वे बच गए… अनीता और एक युवक तेज बहाव में लापता

प्रयागराज के कुरेसर गंगा घाट पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ. पति और जेठ को बचाने गंगा में कूदी अनीता यादव और मदद के लिए उतरे युवक सुरेश केसरवानी तेज बहाव में लापता हो गए. दोनों की तलाश जारी है.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 11:15 AM IST|Updated: Oct 20, 2026, 11:20 AM IST
joinshare
प्रयागराज गंगा हादसा: जिन्हें बचाने गंगा में उतरी, वे बच गए… अनीता और एक युवक तेज बहाव में लापता
Image Credit: prayagraj News

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: प्रयागराज के नवाबगंज के कुरेसर गंगा घाट पर नवमी पर्व पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से दो लोग डूब गए. डूबने का दर्दनाक LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घाट पर चीख-पुकार मची हुई है.

कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घाटमपुर निवासी अनीता यादव (40) अपने परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आई थीं. स्नान के दौरान उनके जेठ राम सिंह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उन्हें बचाने के लिए पति राजू यादव ने गंगा में छलांग लगा दी. पति और जेठ को डूबता देख अनीता ने भी उन्हें बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी.

गहरे पानी में समा गए दो लोग, बचाने के लिए चीखते रहे
यह देख घाट पर मौजूद जगदीशपुर चांधन निवासी सुरेश केसरवानी (35) भी दोनों को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े.इस दौरान राम सिंह और उनके भाई राजू को घाट पर मौजूद लोगों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अनीता यादव और सुरेश केसरवानी तेज बहाव में बह गए और गहरे पानी में समा गए. डूबते समय महिला और पुरुष बचाने के लिए चीख रहे थे और घाट पर मौजूद लोग भी चीख पुकार लगा रहे थे. देखते ही देखते डूबने वाले गहरे जल में समा जाते हैं. इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है.

गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नवाबगंज थाना प्रभारी पंकज अवस्थी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद डीसीपी गंगानगर सोनम कुमार और एसीपी सोरांव श्यामजीत भी घाट पर पहुंचे. जल पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने जाल डालकर दोनों की तलाश शुरू कर दी है. देर रात तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था. गंगा में जाल डालकर दोनों की तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है. डूबने वाले दोनों लोग नवाबगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं.

कौशांबी में सफीका खातून समेत 6 पर गैंगस्टर एक्ट
कौशांबी में अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. करारी पुलिस ने सफीका खातून नाम की महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, गैंग का सरगना मुन्ना है, जबकि सफीका खातून समेत पांच अन्य आरोपियों को गैंग का सदस्य बताया गया है. आरोपियों के खिलाफ गोकशी, रेप और अपहरण समेत कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं.

करारी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव के रहने वाले छह आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर शिकंजा कसा है.पुलिस के अनुसार, गैंग का सरगना मुन्ना है, जबकि सफीका खातून समेत पांच अन्य आरोपी गैंग के सदस्य हैं. प्रतिबंधित मवेशियों के अवशेष मिलने के मामले में भी आरोपियों के नाम सामने आए थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ गोकशी, दुष्कर्म और अपहरण समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

अब पुलिस अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाने और उसे कुर्क करने की तैयारी में जुटी है. पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

विजयदशमी के दिन मातम! रामपुर और सोनभद्र में दो भीषण सड़क हादसे, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News