SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रयागराज में अतीक गैंग का बड़ा फर्जीवाड़ा: एक ही जमीन को 3 बार बेचा, अबू तैयबा और अबुलैश समेत 5 पर FIR

Prayagraj Atiq Ahmed Black Money Land Fraud: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों के खिलाफ पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पूरामुफ्ती थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया है. माफिया के गुर्गों ने रेवेन्यू रिकॉर्ड्स में फर्जी नाम दर्ज कराकर एक ही जमीन का तीन बार बैनामा कर डाला. इनमें से दो बैनामे 2023 में और एक बैनामा 2024 में कराया गया था. जालसाजी का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 03, 2026, 09:46 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 09:50 AM IST
Join

Prayagraj Atiq Ahmed Black Money Land Fraud/ मो. गुफरान: माफिया अतीक अहमद भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन जमीनों के धंधे में उसके सिंडिकेट का फर्जीवाड़ा अब भी सामने आ रहा है. प्रयागराज में माफिया के करीबियों ने जालसाजी और धोखाधड़ी का ऐसा अनूठा खेल रचा कि हर कोई हैरान रह गया. अतीक गैंग के गुर्गों ने सरकारी और राजस्व कागजातों में हेरफेर कर एक ही जमीन का एक-दो बार नहीं, बल्कि तीन-तीन बार बैनामा कर डाला. इस बड़े भू-माफिया खेल की भनक जब आला अधिकारियों को लगी, तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

ऐसे रचा गया धोखाधड़ी का चक्रव्यूह
पूरा मामला पूरामुफ़्ती थाना क्षेत्र का है, जहां माफिया के गुर्गों की नजर एक कीमती जमीन पर पड़ी. जमीन पर अवैध कब्जा जमाने और उससे कई गुना रकम वसूलने के लिए आरोपियों ने रेवेन्यू रिकॉर्ड्स में फर्जी नाम दर्ज कराए. इसके बाद फर्जी दस्तावेजों के दम पर साल 2023 में एक ही जमीन का दो बार बैनामा कराया गया. इतने से भी जब मन नहीं भरा, तो साल 2024 में उसी जमीन की तीसरी बार भी रजिस्ट्री करा दी गई.

जब पीड़ितों को अपनी जमीन के साथ हुए इस तिहरे फर्जीवाड़े का पता चला, तो उन्होंने पूरे सबूतों के साथ पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई.

पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एक्शन
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने तुरंत पूरे मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए. कमिश्नर के निर्देश पर पूरामुफ्ती पुलिस ने माफिया के करीबियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और जालसाजी की सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. 

अतीक के जिन करीबियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, उनमें अबू तैयबा, अब्दुल माजिद, अबुलैश, अहमद शाद और शाहबाज का नाम शामिल हैं.

जल्द ही सभी आरोपी होंगे सलाखों के पीछे
पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि इस फर्जी बैनामे के खेल में राजस्व विभाग का कोई कर्मचारी शामिल था या नहीं. इसके साथ ही पुलिस उन खरीदारों की भी सूची बना रही है, जिन्हें झांसे में रखकर यह फर्जी बैनामा बेचा गया. 

पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अतीक गैंग के बचे-खुचे गुर्गों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.

यह भी पढ़िए: जौनपुर कस्टोडियल डेथ: CBI की चार्जशीट बनी गले की फांस, हाईकोर्ट ने 4 खाकीधारियों को राहत देने से किया इंकार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES