SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PM Modi 76th Birthday: 76 वर्ष के हुए प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी, धामी समेत इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

PM Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश और दुनिया के तमाम प्रमुख नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों व प्रमुख हस्तियों ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दी हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 17, 2026, 07:24 AM IST | Updated: Sep 17, 2026, 10:35 AM IST
Image Credit: PM Modi Birthday
Join

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं ने पीएम मोदी को जन्मदिवस के मौके पर बधाइयां दी हैं. पीएम मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए देश भर में 'सेवा, संकल्प और सुशासन' से जुड़े कई जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा एवं स्वाभिमान का नवप्रभात लाने हेतु अविराम राष्ट्रयज्ञ में समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्नद्रष्टा, 'नए भारत के शिल्पी' और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री@narendramodiजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।‘Nation First’ के पावन संकल्प, कर्मनिष्ठा एवं लोक-कल्याण के प्रति आपका समर्पित जीवन 'विकसित भारत' के ध्येय को साकार करने का प्रेरणास्रोत है। आपके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ व यशस्वी जीवन प्रदान करें।

 उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा -माँ भारती के अनन्य साधक, युवा, किसान और गरीब कल्याण हेतु सदैव समर्पित, विश्व पटल पर भारत का गौरव बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री@narendramodi जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन में भारत ने आत्मविश्वास, नवाचार और विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। आपके कुशल नेतृत्व में करोड़ों देशवासियों के जीवन में नई आशा और नए अवसरों का संचार हुआ है।बाबा केदार से आपके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूँ। आपके नेतृत्व में भारत प्रगति पथ पर निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है।

सोशल मीडिया पर बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए पोस्ट शेयर की लिखा, मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें।
 


सोशल मीडिया पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएँ!
 

 

 

सेवा, संकल्प और सुशासन अभियान (17 सितंबर - 17 अक्टूबर 2026)
उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन के सौजन्य से एक माह का जन-कल्याणकारी अभियान शुरू किया गया है.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 सितंबर को 'सेवा दिवस' घोषित करते हुए अस्पतालों में फल बांटने और रक्तदान शिविर लगाने जैसे सामाजिक कार्य आयोजित किए हैं.

आशीर्वाद का दीया
प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए भाजपा अध्यक्ष और संगठन ने देशवासियों से 17 सितंबर की शाम 6:00 से 7:00 बजे के बीच अपने घरों व दुकानों में मिट्टी का दीपक जलाने का अनुरोध किया है.

सोशल मीडिया पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश  यादव ने पीएम मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,यशस्वी मा० प्रधानमंत्री विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के गौरव आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस पर हृदय की गहराइयों से हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री जी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और अंत्योदय के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण

सेवा संकल्प बाइक रैली
काशी (वाराणसी) से प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर (गुजरात) तक 250 से ज्यादा युवाओं की एक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है.

 

स्वच्छता ही सेवा 2026
इसी दिन से “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” के संदेश के साथ राष्ट्रव्यापी सफाई अभियान की शुरुआत की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES