SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आइवरी कलर में दुल्हन, ब्लैक शेरवानी में UP के मंत्री संदीप सिंह; रिसेप्शन में पहुंचे PM मोदी, देखें फोटोज

मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी हो गई है. बीते दिन रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाई.

Written By Ranjana Kumari
Published: Nov 28, 2026, 14:03 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:31 IST
Image Credit: मंत्री संदीप सिंह रिसेप्शन (संदीप सिंह Instagram)
Join

उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी के ग्रैंड रिसेप्शन में पीएम मोदी शामिल हुए. राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए इस भव्य कार्यक्रम में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे, तो पूरे समारोह की रौनक ही दोगुनी हो गई. समारोह स्थल पर पहुंचने पर संदीप सिंह और उनकी पत्नी ने बड़े ही सम्मान और प्यार के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी अपनेपन और मुस्कान के साथ दोनों नए जोड़ों को सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं.

परिवार के सदस्यों से पीएम ने की मुलाकात

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी का अंदाज किसी बड़े नेता या वीवीआईपी मेहमान जैसा नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्य जैसा दिखा.

उन्होंने समारोह में मौजूद परिवार के बाकी लोगों से बड़े प्यार से मुलाकात की और सबका हालचाल जाना.

परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों में पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचवाने का भी खास उत्साह दिखा. पीएम मोदी ने सभी के साथ फोटो क्लिक कराई.

संदीप सिंह का रिसेप्शन लुक

रिसेप्शन के दौरान संदीप सिंह ने ब्लैक कलर को चुना था. उन्होंने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी और उसके साथ गोल्डन वर्क से काम किया हुआ दुपट्टा लिया था. उनकी दुल्हन मेघना चौधरी आइवरी कलर के लहंगे में नजर आईं. दोनों का ही लुक काफी सुंदर नजर आया.

वहीं, बात करें संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह की, तो संदीप ने भी ब्लैक कलर का कुर्ता पहना था. उनकी पत्नी अंतरा त्यागी पैरेट ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं. दोनों काफी सुंदर लग रहे थे.

पीएम का जताया आभार

वहीं, समारोह के बाद, मंत्री संदीप सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की है और प्रधानमंत्री का दिल से शुक्रिया अदा किया. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- 'नई दिल्ली में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मेरे एवं अनुज सौरभ सिंह के विवाह के शुभ अवसर पर समारोह में पधारकर अपनी उपस्थिति से इस मांगलिक आयोजन की शोभा बढ़ाई और हम दोनों को अपना स्नेहिल आशीर्वाद एवं मंगलकामनाएं प्रदान की. प्रधानमंत्री जी का आत्मीय सान्निध्य एवं स्नेहाशीष हम सभी के लिए अनमोल धरोहर और जीवनपर्यंत स्मरणीय अनुभूति है. अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर हमें स्नेहिल आशीर्वाद से अनुगृहीत करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी के प्रति मैं एवं मेरा समस्त परिवार हृदय से कृतज्ञ हैं.'

यह भी पढ़ें: राम मंदिर में बदला कर्मचारियों का ड्रेस कोड, बिना जेब वाली डांगरी पहनकर गिन रहे चढ़ावा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES