SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज यूपी के किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000 या नहीं? ऐसे चेक करें 24वीं किस्त का स्टेटस

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार कर रहे किसानों के लिए आज बड़ी राहत का दिन है. प्रधानमंत्री मोदी आज शुक्रवार 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा के भिलड़ी से 24वीं किस्त जारी करेंगे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 30, 2026, 08:53 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 09:11 AM IST
Image Credit: PM Kisan 24th Installment
Join

PM Kisan की 24वीं किस्त आज: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे अन्नदाताओं का इंतजार आज खत्म होने वाला है. सरकार की ओर से इस योजना की अगली किस्त जारी करने की पूरी तैयारी कर ली गई है, जिससे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे.

हर पात्र परिवार को मिलेंगे 2000 रुपये

इस एक क्लिक में देशभर के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के जरिए भेजी जाएगी. हर पात्र परिवार को 2000 रुपये मिलेंगे.

उत्तर प्रदेश के लिए भी बड़ी राशि तय

उत्तर प्रदेश के लिए भी बड़ी राशि तय है. प्रदेश के 2.24 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 4,482.19 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.

यूपी के किसानों को अब तक मिले 1 लाख करोड़ से ज्यादा

राज्य में 23वीं किस्त तक किसानों को कुल 1,03,461.76 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. आज की 24वीं किस्त जुड़ने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा. योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की मदद दी जाती है, जो 2000-2000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में आती है.

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम

यदि आप भी देखना चाहते हैं कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें.

सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए 'Farmers Corner' सेक्शन में जाएं.
वहां 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या रजिस्ट.

पैसा न आए तो क्या करें?

किस्त पाने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है. इसके साथ ही आधार, बैंक अकाउंट और जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन सही होना चाहिए. अगर इनमें कोई गड़बड़ी है तो भुगतान रुक सकता है. किसान अपना स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर Know Your Status में चेक कर सकते हैं.

लखनऊ दौरे पर अमित शाह: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का करेंगे उद्घाटन, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES