App

बलिया कोर्ट से पवन सिंह को झटका: सुनवाई से गायब रहने पर ठोका जुर्माना, ज्योति सिंह ने बयां किया अपना दर्द

भोजपुरी सिंगर और बिहार के एमएलसी पवन सिंह पर बलिया परिवार न्यायालय कोर्ट में ना हाजिर होने पर 3000 का जुर्माना लगाया गया है. तलाक और भरण पोषण के मामले की सुनवाई बलिया परिवार न्यायालय में हुई. इस दौरान पत्नी ज्योति सिंह तो हाजिर हुई, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए.

बलिया कोर्ट से पवन सिंह को झटका: सुनवाई से गायब रहने पर ठोका जुर्माना, ज्योति सिंह ने बयां किया अपना दर्द

बलिया, मनोज चतुर्वेदी: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार के एमएलसी पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बलिया परिवार न्यायालय में चल रहे उनके तलाक और भरण-पोषण के मामले में सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए पवन सिंह पर 3,000 रुपये का जुर्माना ठोक दिया है. कोर्ट की यह कार्रवाई सुनवाई के दौरान उनके पेश न होने पर की गई है.

इस मामले में एक तरफ जहां उनकी पत्नी ज्योति सिंह अदालत में हाजिर हुईं, वहीं पवन सिंह की गैर-मौजूदगी ने इस कानूनी विवाद को और तूल दे दिया है.

कोर्ट से मुझे न्याय मिलेगा-ज्योति
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं. साथ ही मीडिएशन के लिए आवेदन भी दिया गया है. ज्योति सिंह का कहना है कि 4 साल पहले भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और मुझे उम्मीद है कि कोर्ट से मुझे न्याय मिलेगा.

पवन सिंह के साथ रहना चाहती हैं पत्नी
वहीं ज्योति सिंह का कहना है कि अगली तारीख 12 नवंबर को पड़ी है, लेकिन पवन सिंह ने कोर्ट को मजाक बना दिया है. 4 साल हो चुके हैं. मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं आज भी उनके साथ रहना चाहती हूं. अगर यहां से कुछ नहीं होता है तो मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी.

2018 में हुई थी दोनों की शादी
आपको बता दें, पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को बहुत धूमधाम से हुई थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और मतभेद इस कदर गहरे हो गए कि दोनों अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. 

अब देखने वाली बात होगी कि क्या पवन सिंह अगली तारीख पर कोर्ट में हाजिर होते हैं या नहीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More