भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /यूपी फतेह के लिए बीजेपी ने बनाया 'मेगा प्लान', चुनाव से पहले PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां!

यूपी फतेह के लिए बीजेपी ने बनाया 'मेगा प्लान', चुनाव से पहले PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां!

BJP Mega Plan UP: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. चुनाव की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह और केंद्रीय नेतृत्व यूपी को मथने आएंगे. मोदी की जहां चुनाव से पहले सभी 6 प्रांतों में रैलियां होंगी, वहीं अमित शाह की भी यूपी में कई कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व भी सभी प्रांतों में संगठनात्मक बैठकें और रैलियां करेंगे.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 16, 2026, 12:29 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 12:34 PM IST
joinshare
यूपी फतेह के लिए बीजेपी ने बनाया 'मेगा प्लान', चुनाव से पहले PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां!
Image Credit: UP Assembly Election 2027

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी से अपनी कमर कस ली है.  चुनाव की आधिकारिक घोषणा से पहले ही पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पूरे राज्य में चुनावी माहौल को अपनी तरफ मोड़ने की तैयारी में जुट गया है. भाजपा के 'मेगा एक्शन प्लान' के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व के कई बड़े चेहरे उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां और संगठनात्मक बैठकें करेंगे. देश के सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले राज्य में सत्ता बरकरार रखना बीजेपी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. यही वजह है कि खुद प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश के चुनावी अभियान की कमान संभालते नजर आएंगे.

सभी 6 क्षेत्रों के लिए बीजेपी का खास प्लान
उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में वापसी की चुनौती को देखते हुए बीजेपी ने राज्य को संगठनात्मक रूप से बांटकर विशेष रणनीति बनाई है. पार्टी ने अवध, काशी, ब्रज, पश्चिम, कानपुर और गोरखपुर क्षेत्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं तैयार की हैं.

पीएम मोदी की रैलियां
चुनावी  समर की तारीख की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के सभी 6 प्रांतों (क्षेत्रों) में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

अमित शाह के कार्यक्रम
पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी यूपी के अलग-अलग इलाकों में लगातार रैलियां और सांगठनिक बैठकें लेंगे.

दीपावली के बाद शुरुआत
माना जा रहा है कि दीपावली के तुरंत बाद पीएम मोदी के उत्तर प्रदेश दौरों की रूपरेखा तैयार की जा रही है. इन दौरों के दौरान कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनता को बड़ी सौगातें दी जाएंगी.

बीजेपी का पक्ष भी जानिए...
बीजेपी प्रवक्ता अवनीश त्यागी के अनुसार, उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और पार्टी संगठन पूरी मुस्तैदी के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है. केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में राज्य के कोने-कोने तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने का काम तेज किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाला राज्य है. यहां का चुनाव बीजेपी के लिए काफी अहम माना जाता है. 2027 के चुनाव में पार्टी के सामने सरकार को फिर से सत्ता में लाने की चुनौती होगी ऐसे में अब प्रधानमंत्री,गृह मंत्री खुद यूपी में सक्रिय नज़र आएंगे.

यह भी पढ़ें- 'सत्ता हासिल करने के लिए रची जा रही साजिश'...दिल्ली प्रदर्शन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का विपक्ष पर बड़ा राजनीतिक प्रहार

यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव पर फिर कानूनी पेच, प्रधान संगठन की सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी, तीन महीने की डेडलाइन के सामने ये चुनौतियां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News
UP Election 2027