SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सोशल मीडिया के ‘सिंहासन’ पर योगी! 6.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ देश के टॉप CM, जानें कौन-कौन पीछे

Yogi Adityanath Social Media Followers: सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने हैं. इस सूची में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय दूसरे, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस तीसरे, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी चौथे और असम के हिमंत बिस्वा सरमा पांचवें स्थान पर हैं.

Written By Jyoti Kumari
Published: Sep 09, 2026, 01:46 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 04:04 PM IST
Image Credit: Yogi Adityanath Social Media Followers
Join

India Most Popular Chief Minister: सोशल मीडिया पर देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता को लेकर आए नए आंकड़ों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जनता से सीधे संवाद और प्रशंसकों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अन्य सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है.

सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ का दबदबा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनकर उभरे हैं.  डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनकी मजबूत मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 6.33 करोड़ से अधिक हो चुकी है.

अगर अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की बात करें, तो माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर उनके 3.28 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं.  इसके अलावा फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी प्रशंसकों की संख्या 1.75 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि फेसबुक पर उन्हें 1.30 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं। इन आंकड़ों के साथ वह डिजिटल दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले राज्य के नेता बन गए हैं.

दक्षिण से उत्तर तक लोकप्रियता की दौड़

सर्वे के अनुसार, लोकप्रियता की इस सूची में दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय हैं.  सोशल मीडिया के अलग-अलग माध्यमों को मिलाकर उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 3.24 करोड़ दर्ज की गई है.  

सूची में तीसरा स्थान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को मिला है, जिनके पास 1.83 करोड़ फॉलोअर्स का समर्थन है.  वहीं, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं.  पूर्वोत्तर भारत से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 1.07 करोड़ सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद हैं.

डिजिटल दौर में बढ़ा मुख्यमंत्रियों का प्रभाव

आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन या फोटो शेयर करने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह जनता और नेताओं के बीच सीधी बातचीत का सबसे बड़ा माध्यम बन चुका है.  मुख्यमंत्रियों के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों के जरिए सरकारी नीतियों, विकास कार्यों और तुरंत राहत से जुड़ी जानकारियों को सीधे लोगों तक पहुंचाया जाता है.

डिजिटल मंचों पर करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स होना यह दर्शाता है कि आम जनता अपने नेताओं के विचारों, फैसलों और दैनिक गतिविधियों में कितनी दिलचस्पी रखती है.  यही वजह है कि मुख्यमंत्रियों की यह डिजिटल लोकप्रियता उनकी जन-पकड़ और राजनीतिक प्रभाव को आंकने का एक नया पैमाना बन चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

ज्योति कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सितंबर 2025 से काम कर रही हैं. ज्योति मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर तथ्य-आधारित, विश्लेषणात्मक और निष्पक्ष डिजिटल खबरें लिखती हैं. जेंडर से जुड़े संवेदनशील विषयों और जनसरोकार की खबरों को प्रमुखता से उठाना उनकी पत्रकारिता का मुख्य केंद्र रहा है.ज़ी मीडिया से जुड़ने से पहले, ज्योति ने स्वतंत्र लेखक के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने लैंगिक समानता, सामाजिक न्याय, महिलाओं के अधिकारों और जेंडर से जुड़े मुद्दों पर गहन और विश्लेषणात्मक लेख लिखे. ज्योति के पास यूपी-उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, सामाजिक घटनाक्रमों और ट्रेंडिंग मुद्दों पर दैनिक डिजिटल कवरेज, विश्लेषण और तथ्य-जांच पर पकड़ है.ज्योति ने देश के अग्रणी शिक्षण संस्थान जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. जामिया में उनकी अकादमिक पृष्ठभूमि ने उनकी रिसर्च, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और मीडिया एथिक्स (पत्रकारिता के मूल्यों) को मजबूत किया. पत्रकारिता और लेखन के अलावा, ज्योति को पुस्तकें और साहित्य पढ़ने का गहरा शौक है। समसामयिक विषयों, सामाजिक इतिहास और विभिन्न विधाओं की किताबें पढ़ना उनकी विश्लेषणात्मक सोच और लेखन शैली को और अधिक समृद्ध बनाता है.ज्योति कुमारी से आप jktiwari1998@gmail.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप ज्योति कुमारी से एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES