SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रणदीप भाटी गैंग का शूटर एनकाउंटर में ढेर: नोएडा पुलिस की 50 हजार इनामी से हुई मुठभेड़, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

पश्चिमी यूपी के कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय शूटर लंबे समय से वांछित चल रहा था. नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 31, 2026, 11:59 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 12:03 AM IST
Image Credit: जी संवाददाता
Join

नोएडा में पुलिस ने रणदीप भाटी गैंग के एक शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है. पुलिस ने उसपर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था. एनकाउंटर में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं. उनका इलाज चल रहा है. मारे गए शूटर पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित डकैती, लूट के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे. लंबे समय से वांछित चल रहा था.

पुलिस पर फायरिंग की

डीसीपी नोएडा प्रीति यादव ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस की SOG टीम और सेक्टर 126 पुलिस तलाशी अभियान चला रही थी. इस बीच एक संदिग्ध बाइकर को चेकिंग के लिए रोका गया, लेकिन उसने पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे दो पुलिसवाले घायल हो गए. पुलिस ने सेल्फ-डिफेंस में जवाबी फायरिंग की, जिससे आरोपी घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दुजाना गैंग से कनेक्शन  

डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि उसकी पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले अमन त्यागी के तौर पर हुई. अमन पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस टीम दबिश दे रही थी. डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि अमन त्यागी कुख्यात रणदीप भाटी और अनिल दुजाना गैंग का सक्रिय शूटर था. उसके खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज थे. वह बादलपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में फायरिंग की घटना में भी शामिल था.

तीन पुलिसकर्मी भी घायल  

डीसीपी प्रीति यादव ने बताया कि एनकाउंटर में अमन त्यागी मारा गया. वहीं, तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. उनका इलाज चल रहा है. मौके का फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट द्वारा निरीक्षण किया गया है. पुलिस ने मौके से एक अवैध पिस्टल, खोखा कारतूस और इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है.

यह भी पढ़ें ; जेल से बाहर आते ही आजम खान गिरफ्तार: जौहर यूनिवर्सिटी मामले में ED का एक्शन

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES