App

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत

Muzaffarnagar News: बुढ़ाना थाना क्षेत्र के भैसाना गांव के पास रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंद दिया. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई.

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचला, 5 की दर्दनाक मौत
Image Credit: Muzaffarnagar Road Accident

Muzaffarnagar Road Accident: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाने के भैसाना गांव में रोडवेज बस ने बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में बाइक पर सवार 5 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्ची भी शामिल है. बताया गया कि बड़ौत डिपो की रोडवेज बस चालक की लापरवाही से हादसा हो गया. हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है. 

दो बाइक में रोडवेज बस ने मारी टक्कर 
मुजफ्फरनगर पुलिस के मुताबिक, भौराकलां के सावटु गांव के रहने वाले इदरीश और साजिद एक बाइक से मुजफ्फरनगर की ओर से अपने गांव जा रहे थे. दोनों मौसेरे भाई हैं. वहीं, दूसरी बाइक से फरमान अपने जीजा मोमीन और अपनी पुत्री अल्लो के साथ जा रहे थे. दो बाइक सवार जैसे ही भसाना गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से तेज रफ्तार आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी.

5 लोगों की मौत 
हादसे के बाद दोनों बाइक में बैठे लोग सड़क किनारे जा गिरे, आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए. हादसे के बाद रोडवेज बस चालक मौके से फरार हो गया. वहीं, स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सकों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश कर रही है. मृतकों के परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है. 

सीएम योगी ने लिया संज्ञान 
मुजफ्फरनगर सड़क हादसे का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवदेना व्यक्त की है. वहीं, अधिकारियों को घायलों के उपचार के लिए उचित निर्देश दिए हैं.  

मऊ के मोहम्मदाबाद में दर्दनाक हादसा 
वहीं, मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के महरूपुर मोहल्ले के रहने वाले अहमद (30 वर्ष) पुत्र अब्दुल हक की सड़क हादसे में मौत हो गई. वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल वलीदपुर जा रहे थे. मुहम्मदाबाद-गोहना-जीयनपुर रोड पर पारस खंड के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी. हादसे में अहमद के साथ उसकी पत्नी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. आसपास के लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही अहमद ने दम तोड़ दिया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More