SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा से मुजफ्फरनगर आ रही कार बनी आग का गोला, महिला समेत 6 की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर के शामली हाईवे पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. कार में आग लगने से महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 09, 2026, 09:38 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 09:55 AM IST
Image Credit: Muzaffarnagar Road Accident News (Ai Photo)
Join

अंकित मित्तल/मुजफ्फरनगर: शामली हाईवे पर एक ऐसा भीषण हादसा हुआ, जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई. तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. पलटते ही कार में भयंकर आग भड़क उठी. कार में सवार 6 लोग आग की लपटों में घिर गए और उनको बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.

हरियाणा से आ रहे थे कार सवार

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग हरियाणा से मुजफ्फरनगर की तरफ आ रहे थे. जैसे ही कार तितावी थाना इलाके में पहुंची, चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया. कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चंद सेकंड में ही पूरी कार आग का गोला बन गई.

6 की मौत, एक भी नहीं बच पाया

इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सभी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई. मरने वालों में एक महिला भी शामिल है. हादसा इतना भयानक था कि किसी को भी बाहर निकलने का वक्त नहीं मिला.

अभी तक पहचान नहीं

हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव बुरी तरह जल चुके थे, इसलिए अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब मृतकों की पहचान कराने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा आखिर हुआ कैसे. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है.

पटाखे की चपेट में आई कबाड़ की दुकान, लाखों का सामान जलकर खाक

अतुल मिश्रा/बांदा:दिवाली की रात पटाखों से लगी आग के चलते एक कबाड़ की दुकान जलकर खाक हो गई देखते ही देखते लाखों का सामान मौके पर स्वाहा हो गया. सूचना के बाद पॉकेट पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर का पाया है.

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बबेरू रोड की है जहां पर गायत्री नगर मोहल्ले में अचानक एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड पुलिस पहुंची तब तक आग में बेहद विकराल रूप ले लिया था. मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल मच गया. पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर 2 घंटे के अंदर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि पटाखे से कबाड़ की दुकान में आग लगी है. फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है और आगे कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

चित्रकूट में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत; 12 घायल, 5 की हालत गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES