SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुरादाबाद में बोलेरो कार ने 5 लोगों को कुचला, दो मासूम बच्चों की मौत, ग्रामीणों की पुलिस से धक्का मुक्की

मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 03, 2026, 11:41 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 11:51 PM IST
Image Credit: File Photo
Join

मुरादाबाद के मुंडापांढे थाना क्षेत्र के मुढ़िया बाहपुर गांव में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो कार ने 4 बच्चों सहित 5 लोगों को कुचल दिया. हादसे में 2 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे में घायल 2 बच्चों और एक महिला का निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. दो बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम छा गया.

ग्रामीणों से पुलिस की झड़प  

सूचना पर पहुंची पुलिस की मौके से बोलेरो कार हटाते समय ग्रामीणों से झड़प हो गई. पुलिस और ग्रामीणों में धक्का मुक्की हुई. हंगामा काट रहे ग्रामीणों को पुलिस ने बल पूर्वक मौके से हटाया. इसके बाद पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ भी पहुंच गए. 

सीतापुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

वहीं, सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र के सिधौली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. 

उन्नाव में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर  

उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र में आजाद मार्ग कट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर गंगाघाट पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

रायबरेली में बेकाबू डंपर का कहर  

रायबरेली में अयोध्या हाईवे पर बेकाबू डंफर ने दर्जनों दुकानों को रौंद दिया. मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के अयोध्या मार्ग हाईवे पर तकिया चौराहे के पास का है. यहां अमावां ब्लॉक के निकट देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि डंपर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दर्जनों दुकानों को टक्कर मारते हुए क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकानों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है. गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. 

यह भी पढ़ें : जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत: सोनभद्र की 3 सड़कों का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने खोला खजाना

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES