SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भूपेंद्र चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले - 'लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ है पदयात्रा'

मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के एलान पर तंज कसा. उन्होंने बसपा की बैठक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवाद और गाजियाबाद में भाजपा की पदयात्रा पर भी बयान दिया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 05, 2026, 10:07 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:16 AM IST
Image Credit: UP Politics 2027
Join

आकाश शर्मा/मुरादाबाद: कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गाजियाबाद में होने वाली भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, बसपा की बैठक, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान और अखिलेश यादव के बयानों को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है.

पदयात्रा क्यों? विपक्ष पर हमला

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं. पूरे देश में अराजकता और अनिश्चितता का माहौल बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर विदेशी ताकतों की मदद से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. इसी के विरोध में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया है, जिसका नेतृत्व आज मुख्यमंत्री करेंगे.

मायावती की बैठक पर क्या बोले?

बसपा की लखनऊ में होने वाली बैठक पर मंत्री ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी एक बड़ी राजनीतिक पार्टी है. वह चुनावी तैयारी के तहत बैठक कर रही है. लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने और जनता के बीच अपना एजेंडा लेकर जाने का संवैधानिक अधिकार है.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर बचाव

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर मचे बवाल पर मंत्री ने कहा कि महाराज जी ने इस पर खेद प्रकट कर दिया है. इसके बाद यह विषय समाप्त हो जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक विषय नहीं है और न ही किसी राजनीतिक व्यक्ति का बयान है. वह हमारे संत हैं और इस पर अब राजनीति नहीं होनी चाहिए. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की साधु-संतों और संस्कृति के प्रति मानसिकता पर भी सवाल उठाए.

अखिलेश के चुनाव न लड़ने पर तंज

अखिलेश यादव द्वारा यूपी में विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा पर तंज कसते हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वे पहले मुख्यमंत्री योगी जी को अयोध्या से चुनाव लड़ने का चैलेंज कर रहे थे. सीएम ने चैलेंज स्वीकार करते हुए वहां से किस्मत आजमाने की बात कही थी. लेकिन अब अखिलेश जी अयोध्या तो दूर, पूरे प्रदेश में ही चुनाव नहीं लड़ रहे हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में उनकी और सपा की वास्तविक स्थिति क्या है.

"2027 की नहीं, अगली पैदाइश की तैयारी करें, इस जन्म में नहीं जीत पाएंगे"-अखिलेश के वाराणसी दौरे पर बोले ओपी राजभर

मायावती की दस भुजाएं, हाथों में संविधान और शिक्षा… बांदा की इस होर्डिंग ने खींचा सबका ध्यान! प्रशासन ने हटवाई

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES