)
मीरजापुर के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के शादी विवाह और कर्मकांड कराने ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है. उन्होंने कहा कि शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा पढ़ा जाता है, वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है, आधा सुनाई देता है, गिड़बीड़ गिड़बीड़ कहकर दक्षिणा रखवाते हैं. शिव शंकर यादव का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज आक्रोशित हो गया है. उन्होंने शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है.
सपा नेता का विवादित बयान
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जहां एक तरफ 2027 विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं जिले के नेता ब्राह्मण तोड़ने का काम कर रहे हैं. ताजा मामला मीरजापुर का है, जहां पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है. कहा है कि, शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा पढ़ा जाता है, वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है आधा सुनाई देता है. गिड़बीड़ गिड़बीड़ कहकर दक्षिणा केवल रखवाते है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
विंध्यवासिनी मंदिर के पुजारियों ने की माफी मांगने की मांग
वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है. विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पूजा पाठ कर रहे ब्राह्मणों ने शिव शंकर यादव का विरोध किया है. कहा है कि हम लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक का पूजा पाठ करते हैं. इस तरह का ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना कि झूठ श्लोक पढ़ा जाता है और ठग है रूढ़िवादी परंपरा है. यह उनका नहीं कहना चाहिए.
सपा नेता की मति भ्रष्ट
मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पूजा पाठ कर रहे पंडित अनुपम महराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के बयान का विरोध किया है. कहा, इनके बयान से हमारे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है. पंडित अनुपम महराज ने कहा, अखिलेश यादव के पूर्व सभा जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव का मति भ्रष्ट हो चुकी है, मानसिक रूप से विकलांग हो चुके हैं, ब्राह्मण समाज इनके बयान की समझौता नहीं करता है.
सपा को विनाश करने का काम कर रहे
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को गाली देने वाले को ब्राह्मण सम्मान नहीं करता है. यह समाज को गुमराह कर रहे हैं. अखिलेश यादव का नाम भी जोड़ रहे बदनाम कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी को विनाश का काम कर रहे हैं, जो ब्राह्मण समाज को गाली दे रहे हैं. ब्राह्मण इनसे नाराज है. यह वायरल वीडियो सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव द्वारा किसी तेरहवीं कार्यक्रम का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो का जी न्यूज पुष्टि नहीं करता है.
(मीरजापुर से राजेश मिश्र की रिपोर्ट)