SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सैन्य एयरबेस निशाने पर था? मेरठ में पकड़ा गया संदिग्ध, WhatsApp चैट से खुलेंगे राज

मेरठ में जुबैर गिरफ्तार, जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर कथित फिदायीन हमले की तैयारी और पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर से संपर्क की आशंका की जांच.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 10:09 IST | Updated: Nov 24, 2026, 10:22 IST
Image Credit: Meerut News
Join

पारस गोयल/मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने एक ऐसे संदिग्ध को गिरफ्तार किया है, जिसके तार जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की कथित तैयारी से जुड़ने की आशंका है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान उजैद के रूप में हुई है.  पुलिस को उसके मोबाइल से कई WhatsApp चैट मिलने की बात सामने आई है. इन चैट के आधार पर पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर और शहजाद भट्टी गैंग से उसके संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है.

उजैद की तलाश में मेरठ आई थी जम्मू-कश्मीर पुलिस

मामला मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस भी उजैद की तलाश में मेरठ आई थी. उस समय वह पुलिस के हाथ नहीं लगा और तभी से फरार चल रहा था. अब मेरठ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

WhatsApp चैट से खंगाले जा रहे आतंकी कनेक्शन

जुबैर के पास से मिली WhatsApp चैट पुलिस की जांच का अहम हिस्सा बताई जा रही हैं.आशंका है कि उसके संपर्क पाकिस्तानी आतंकी हैंडलर से थे. इसके अलावा शहजाद भट्टी गैंग से भी उसके तार जुड़े होने की जांच की जा रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने की कथित योजना में जुबैर की क्या भूमिका थी और वह किन लोगों के संपर्क में था. फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और पूछताछ के बाद ही पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी.

लखनऊ-वापस जेल भेजा गया अंकित

सात दिन की ATS रिमांड पूरी होने के बाद आरोपी अंकित को सोमवार को वापस जेल भेजा गया. सूत्रों के अनुसार अंकित के लैपटॉप से 36 लाख और ई-मेल आईडी का डाटा रिकवर किया गया. उसके पास से पहले 22 लाख आईडी मिल चुकी थीं. पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोगों को फर्जी ई-मेल आईडी बेचने का आरोप है.

एटीएस ने 28 अक्टूबर को कानपुर निवासी अंकित को गिरफ्तार किया था. उस समय खुलासा किया गया था कि नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई और दिलजीत के दिल्ली वाले शो में धमाका करने की धमकी जिन ई-मेल के जरिये दी गई थी, उन्हें अंकित ने बनाया था.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर, ताजमहल घूमने जा रहे 4 छात्रों की दर्दनाक मौत

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES