SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मेरठ नीला ड्रम कांड: जेल में तड़प रही कातिल मुस्कान, फांसी की सजा के बाद आई बड़ी बेटी की याद

मेरठ नीले ड्रम कांड में जेल में बंद मुस्कान को बड़ी बेटी की याद सता रही है. बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए वह बार-बार पत्र लिख रही है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 21, 2026, 18:13 IST | Updated: Nov 21, 2026, 18:22 IST
Image Credit: File Photo
Join

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में फांसी की सजा पाने वाली मुस्कान और साहिल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं. फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद से मुस्कान लगातार अपनी बड़ी बेटी से मिलने की इच्छा जता रही है, लेकिन अभी तक उसकी मुलाकात नहीं हो पाई है. इस बात की जानकारी जिला कारागार के जेल अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत में दी.

बेटी से मिलने के लिए लिख रही पत्र

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जब से मुस्कान को दोषी सिद्ध किया गया था और फांसी की सजा का ऐलान हुआ था, तभी से वह अपनी बड़ी बेटी से मिलने के लिए बार-बार प्रयास कर रही है. साप्ताहिक परेड में वह हर बार यही कहती है कि मुझे अपनी बेटी से मिलवा दीजिए. उन्होंने बताया कि महिला बैरक में लगी पत्र पेटिका में भी वह कई बार पत्र डाल चुकी है कि किसी तरह मेरी बड़ी बेटी से मुलाकात करा दी जाए.

जेल प्रशासन ने खड़े किए हाथ

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने स्पष्ट किया कि ये काम जेल प्रशासन के हाथ में नहीं है, जब उसके परिजन या जहां भी बेटी रह रही है, वो लेकर आएंगे तो जेल मैनुअल के नियमों के अनुसार मुलाकात जरूर कराई जाएगी, लेकिन अभी तक उसके किसी भी परिजन ने इस संबंध में संपर्क नहीं किया है और न ही कोई बेटी को लेकर आया है. जेल प्रशासन को ये भी नहीं पता कि बेटी कहां रह रही है. इसके लिए मुस्कान को कहा गया है कि वह अपने परिजनों के लिए एक पत्र लिख दे, वो पत्र लिख रही है.

दोनों ने अपनाया सामान्य रूटीन

सजा के बाद मुस्कान ने खाना-पीना और पूजा-पाठ छोड़ दिया था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल सामान्य है. अब उसका रूटीन पहले जैसा हो गया है. पूजा-पाठ जो सजा के दौरान काफी बढ़ गया था, वो अब कम हो गया है, लेकिन पूजा कर रही है. वह महिला बैरक में सिलाई-कढ़ाई का काम भी कर रही है और अपनी छोटी बेटी का पालन-पोषण करते हुए रह रही है.

साहिल जिम में कर रहा मेहनत

वहीं, मुस्कान का प्रेमी साहिल के बारे में जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि वह अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहा है. वो जेल में जिम कर रहा है और खेती-बाड़ी का काम भी कर रहा है. जेल में पर्याप्त डाइट मिलती है. डाइट के लिए उसने कोई अलग मांग नहीं की है. उसका भाई कभी-कभी आता है तो जो चीजें अलाउ हैं, जैसे फल आदि, वो दे जाता है.

वकीलों से हुई मुलाकात

जेल अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को मुस्कान और साहिल के अधिवक्ता के जूनियर पैनल ने जेल में आकर दोनों से अलग-अलग मुलाकात की. इस पैनल में एडवोकेट निधि और एडवोकेट आरपी सिंह शामिल थे. वकील मुलाकात वन-टू-वन होती है, इसलिए उसमें क्या चर्चा हुई? ये जेल प्रशासन को नहीं मालूम. दोनों अब अपनी अपील पर फोकस कर रहे हैं.

(मेरठ से पारस गोयल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : गजब हो गया... यहां तो बसंती ही पानी की टंकी पर चढ़ गई, पुलिस आई फिर क्या हुआ?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES