SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साले की शादी का कार्ड न मिलने से खफा था दामाद! शादी वाले दिन ही ससुर को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने ऐसे दबोचा

मथुरा में शादी का कार्ड नहीं मिलने की नाराजगी में ससुर की हत्या करने वाले दामाद सुखवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. चाकू और जैकेट बरामद किए गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 13:27 IST | Updated: Nov 24, 2026, 13:39 IST
Image Credit: Mathura murder case (AI Photo)
Join

कन्हैया लाल शर्मा/मथुरा: गोवर्धन थाना क्षेत्र में ससुर की गला काटकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी दामाद सुखवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गोवर्धन पुलिस और एसओजी (SOG) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को बम्बे वाली पटरी के पास से दबोच लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू और वारदात के वक्त पहनी गई जैकेट भी बरामद कर ली है.

शादी में न बुलाए जाने से था नाराज 

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्र के मुताबिक, 21 नवंबर को इगलास निवासी विनोद कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि उनके पिता ओमप्रकाश की हत्या उनके बहनोई सुखवीर ने की है. इस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी.

दूसरे साढ़ुओं को मिला कार्ड, खुद को नहीं बुलाने पर था नाराज

जांच में सामने आया कि अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के खैराबाद नगरिया निवासी आरोपी सुखवीर अपने साले अरविंद की शादी में न बुलाए जाने और अन्य साढुओं को शादी का कार्ड दिए जाने से गुस्से में था. इसी नाराजगी के चलते वह शादी के दिन गोवर्धन पहुंचा और ससुर ओमप्रकाश को अकेला पाकर चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद से ही सुखवीर फरार चल रहा था.

चाकू-जैकेट बरामद, आरोपी कोर्ट में पेश 

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे बम्बे वाली पटरी के पास से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और जैकेट बरामद करने के बाद मामले में सुसंगत धाराएं बढ़ाईं और आरोपी को न्यायालय में पेश किया.

अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र स्थित बसई गांव के रहने वाले अरविंद ने बताया कि उसकी शादी के दौरान बारात आई थी और रात करीब 10 बजे उनके पिता भजन करके खाने के लिए लौट रहे थे, तभी उन्हें रास्ते में पकड़ लिया गया और उनका गला काट दिया गया. अरविंद के अनुसार, आरोपित उनके बहनोई सुखबीर (निवासी नगला अकरौली) हैं, जो शादी का कार्ड न मिलने को लेकर नाराज थे और उनकी बहन रेखा को पहले भी जान से मारने की धमकियां देते थे. उन्होंने बताया कि हमलावर पिता के पास मौजूद बैग भी ले गए, जिसमें दो बहुओं का सामान और पैसे रखे थे, जबकि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और रात करीब 3 बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

मथुरा में दर्दनाक हादसा; खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत; दो गंभीर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES