App

तस्करों का अनोखा तरीका फेल: अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर लाया 472 ग्राम सोना, 70 लाख से ज्यादा की खेप जब्त

लखनऊ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सीमा शुल्क (कस्टम) विभाग के अधिकारियों ने शारजाह से आए एक यात्री के पास से करीब 70 लाख रुपये से अधिक का अवैध सोना बरामद किया है. यात्री ने सोने को छुपाने के लिए जो तरीका अपनाया, उसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए.

तस्करों का अनोखा तरीका फेल: अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर लाया 472 ग्राम सोना, 70 लाख से ज्यादा की खेप जब्त
Image Credit: Lucknow Airport Gold Smuggling

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने एक यात्री के पास से करीब 70.81 लाख रुपये का सोना बरामद किया है. यात्री शारजाह से लखनऊ पहुंचा था. तलाशी के दौरान उसके अंडरवियर की कमरबंद में छिपाकर रखा गया सोना मिला. सीमा शुल्क विभाग ने सोना जब्त कर यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. यात्री ने अपने अंडरवियर की कमरबंद (बेल्ट एरिया) में कई पाउच बनाकर सोना छिपा रखा था.

इंडिगो की फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा था यात्री
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह शारजाह से इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-1424 लखनऊ पहुंची थी. विमान के सुबह 7:20 बजे उतरने के बाद यात्रियों की जांच की जा रही थी. इसी दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. इसके बाद उसकी गहन तलाशी ली गई. जांच के दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो अधिकारियों के होश उड़ गए.

कई पाउच में छिपाकर लाया था सोना
तलाशी के दौरान यात्री के अंडरवियर की कमरबंद में कई पाउच में 472.100 ग्राम सोना छिपाकर रखा गया. विभाग के मुताबिक, जब्त सोने की कीमत 70 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई है.

पूछताछ में जुटी एजेंसियां
सीमा शुल्क विभाग ने सोने की इस अवैध खेप को पूरी तरह से जब्त कर लिया है. पकड़े गए यात्री की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले केदार महतो के रूप में हुई है.  विभाग के अधिकारी आरोपी को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा है और इस सोने को कहां खपाया जाना था. मामले की जांच अभी जारी है.

लखनऊ-पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के धनुवासांड में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. नशे में धुत पति राधा कृष्ण ने झगड़े के बाद पत्नी की रस्सी से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया. हत्या की सूचना पाकर मौके पर अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल की. ये घटना बुधवार देर रात की है. पुलिस ने आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया है. मृतक का नाम रेखा है. इन दोनों के दो तीन बच्चे है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More