SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1 अक्टूबर से बदले LPG के दाम: कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल, जानिए आपकी रसोई गैस सस्ती हुई या महंगी?

LPG Price Hike: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर को जारी कर दिए गए हैं. कमर्शियल सिलेंडर के रेट आज 62.50 रुपये महंगा होकर अब 2932.50 रुपये का हो गया है. हालांकि, घरेलू कस्टमर्स के लिए राहत वाली खबर है कि 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत नहीं बढ़ी है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 01, 2026, 07:26 AM IST | Updated: Oct 01, 2026, 07:31 AM IST
Join

LPG Price Hike: त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही 1 अक्टूबर को एलपीजी (LPG) गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. देश की तेल कंपनियों (OMCs) ने महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के नए रेट जारी कर दिए हैं. इस बार 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया है, जबकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

लखनऊ में ₹62.50 महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हो गया है. इस बढ़ोतरी के बाद अब लखनऊ में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹2932.50 हो गई है, जो सितंबर महीने तक ₹2870 में मिल रहा था.

रेस्टोरेंट, ढाबा और मिठाइयों की दुकानदारों पर असर
त्योहारों के इस मौसम में जब बाजार पूरी तरह गुलजार होने वाले हैं, तब कमर्शियल सिलेंडर का महंगा होना होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और मिठाइयों की दुकानों का बजट बिगाड़ सकता है. माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ेगी, जिसका अप्रत्यक्ष असर बाहर खाने-पीने की चीजों पर देखने को मिल सकता है.

घरेलू रसोई को बड़ी राहत, नहीं बढ़े दाम
आम उपभोक्ताओं और गृहणियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में ₹1 का भी बदलाव नहीं किया गया है.

आपके शहर में गैस सिलेंडर का दाम
लखनऊ में LPG सिलेंडर ₹979.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2932.50 का हो गया है. आगरा में LPG सिलेंडर ₹954.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,864.00 का मिल रहा है. अलीगढ़ में LPG सिलेंडर ₹960.00 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,873.50 का मिल रहा है. गाजियाबाद में LPG सिलेंडर ₹939.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,810.00 का मिल रहा है. प्रयागराज में LPG सिलेंडर ₹994.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,962.50 का मिल रहा है. 

गोरखपुर में LPG सिलेंडर ₹1,004.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,994.00, कानपुर में LPG सिलेंडर ₹957.00 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,832.50, वाराणसी में LPG सिलेंडर ₹1,005.50 और कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2,992.50 हो गया है.

बदलाव का दोहरा असर 
कुल मिलाकर, अक्टूबर की शुरुआत में हुए इस बदलाव का दोहरा असर देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से कारोबारियों और दुकानदारों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, वहीं दूसरी तरफ घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से आम परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह सुरक्षित और राहत भरा बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES