App

यूपी के कुशीनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे का शिकार हुए सभी लोग कार में सवार थे और देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं

यूपी के कुशीनगर में दिल दहला देने वाला हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौत
Image Credit: Kushinagar Road Accident

प्रमोद कुमार/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बीती देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह दुर्घटना कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में पांचों ने अपनी जान गंवा दी.देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, पांच लोगों की मौत से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है.

दर्दनाक हादसे का विवरण
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आधी रात को हुए इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं, एक अन्य घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

देवरिया के रहने वाले थे मृतक
हादसे में जान गंवाने वाले सभी मृतक और घायल कार सवार पड़ोसी जिले देवरिया के निवासी बताए जा रहे हैं. आधी रात को हुए इस खौफनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. एक साथ पांच लोगों की मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कुशीनगर से दूसरी खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप
अहिरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर में नवजीवन मिशन विद्यालय के पास ईंट भट्ठे पर जाने वाले मार्ग के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक 50 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान भुअर पासवान के रूप में हुई है, जो AB मार्क ईंट भट्ठे पर काम करता था. बताया जा रहा है कि युवक की मौत शराब के नशे में रात के समय गिरने से हुई होगी, हालांकि मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

कुशीनगर से तीसरी खबर

कुशीनगर: खड्डा में रेलवे क्रॉसिंग के पास ऑटो पलटा, दो गंभीर घायल
कुशीनगर के खड्डा में रेलवे क्रॉसिंग के पास एक बड़ा हादसा हो गया. रेलवे पटरी के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत CHC तुर्कहा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सिसवा के कोठीभार थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More