SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 15 दिन की मासूम भी शामिल

कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के दौरान घर में मौजूद एक ही परिवार के तीन लोग मलबे के नीचे दब गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 08, 2026, 10:18 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:23 AM IST
Image Credit: Kanpur incident
Join

प्रवीण पांडे/कानपुर: कानपुर में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया. घटना पनकी थाना क्षेत्र की है, जहां मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई. मलबे के नीचे दबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महज 15 दिन की एक नवजात बच्ची भी शामिल है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.

कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

कानपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. हादसा कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ.टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह चौहान के रूप में हुई है.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

कल्याणपुर के एसीपी दिलीप कुमार सिंह के मुताबिक, मृतक के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है. मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

कबूलपुर बाजार में अचानक धू-धू कर जली बाइक, युवक और पांच वर्षीय मासूम ने कूदकर बचाई जान

जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के कबूलपुर बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक अचानक आग की लपटों से घिर गई. बाइक पर सवार युवक और उसके साथ मौजूद पांच वर्षीय मासूम बच्ची ने समय रहते उतरकर अपनी जान बचा ली. देखते ही देखते आग ने बाइक को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया.

जानकारी के अनुसार, जलालपुर क्षेत्र के बीरभानपुर गांव निवासी अरविंद पाठक के पुत्र आशुतोष पाठक अपनी पांच वर्षीय भांजी के साथ घरेलू सामान खरीदने कबूलपुर बाजार आए थे. खरीदारी के बाद जब वह बच्ची को लेकर घर लौटने के लिए बाइक स्टार्ट करने लगे, तभी पेट्रोल की टी से पाइप निकल गई. इससे पेट्रोल इंजन पर गिरने लगा और अचानक बाइक में आग भड़क उठी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आशुतोष ने तत्काल बच्ची के साथ बाइक से नीचे उतरकर सुरक्षित दूरी बना ली. कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी. घटना देखकर बाजार में मौजूद लोग मौके पर जुट गए और पानी व बालू डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

गौरतलब है कि घटनास्थल के आसपास पटाखों की कई दुकानें भी मौजूद थीं. ऐसे में यदि आग पटाखों की दुकानों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों तक नहीं फैली और युवक व मासूम बच्ची भी सुरक्षित बच गए. घटना के बाद बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली.

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, दीवार में आई दरार...दो खिड़कियों के शीशे चकनाचूर , डिलीवरी बॉय घायल

यूपी पुलिस की छुट्टियों पर 13 दिन का ब्रेक! त्योहारों तक सभी कर्मियों की ड्यूटी, DGP का सख्त आदेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES