SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कन्नौज में सरेआम मर्डर से सनसनी, बीजेपी विधायक के भतीजे को मारी गोली, आरोपी ने किया सरेंडर

कन्नौज के छिबरामऊ में कोतवाली के पास अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.आरोपी के सरेंडर की भी चर्चा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 09, 2026, 08:20 AM IST | Updated: Nov 09, 2026, 08:53 AM IST
Image Credit: Kannauj murder
Join

कन्नौज/प्रीति श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी फैल गई. छिबरामऊ कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अनुज चतुर्वेदी के रूप में हुई है. वह ककराई मोहल्ले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था.  इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल अनुज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

पूर्व मंत्री के परिवार से जुड़ा बताया जा रहा मृतक

सूत्रों के मुताबिक, मृतक अनुज चतुर्वेदी को छिबरामऊ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय का पारिवारिक भतीजा बताया जा रहा है. हालांकि इस पारिवारिक रिश्ते की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

आरोपी के सरेंडर की चर्चा

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि गोलीकांड के आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.हत्या के पीछे की वजह और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वारदात के बाद छिबरामऊ इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी.

कानपुर में दर्दनाक हादसा: मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 15 दिन की मासूम भी शामिल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES