)
कन्नौज/प्रीति श्रीवास्तव: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी फैल गई. छिबरामऊ कोतवाली से कुछ ही दूरी पर एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मृतक की पहचान अनुज चतुर्वेदी के रूप में हुई है. वह ककराई मोहल्ले के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर उनका विवाद हुआ था. इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई. गंभीर रूप से घायल अनुज की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.
सूत्रों के मुताबिक, मृतक अनुज चतुर्वेदी को छिबरामऊ से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय का पारिवारिक भतीजा बताया जा रहा है. हालांकि इस पारिवारिक रिश्ते की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि गोलीकांड के आरोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.हत्या के पीछे की वजह और विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है. वारदात के बाद छिबरामऊ इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आ सकेगी.