SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

झांसी में बड़ा कांड: बस से 5 करोड़ का सोना और 15 लाख रुपये उड़ा ले गए शातिर चोर, सर्राफा व्यापारी हैरान

झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड से चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सर्राफा व्यापारी के दो बैग चोरी होने का आरोप है. व्यापारी का दावा है कि बैग में करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नकद रखे थे.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 29, 2026, 06:25 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:28 PM IST
Join

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी को ऐसा चूना लगाया कि उनके होश उड़ गए. चोरों ने बस में रखे दो बैग बड़ी सफाई से पार कर दिए, जिनमें करीब 5 करोड़ रुपये के सोने के जेवरात और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे. इतनी बड़ी चोरी की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई. अब चोरों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं.

क्या है ये पूरा मामला? 

जानकारी के अनुसार, अमृतसर के सर्राफा व्यापारी गुरकीरत सिंह अपने साथी रामेश्वर के साथ बस में सवार होकर मध्य प्रदेश के छतरपुर से झांसी की ओर आ रहे थे. सफर के दौरान जैसे ही उनकी बस मऊरानीपुर बस स्टैंड पर पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बैठे शातिर चोरों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला.

यह भी पढ़िए: शिक्षा विभाग का चला चाबुक: आगरा में 59 फर्जी स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना, बंद करने के भी आदेश

सर्राफा व्यापारी का कहना है कि जैसे ही उसकी निगाह हटी, बदमाश सोने के आभूषण और कैश से भरा बैग बड़ी सफाई से चुराकर बस से उतरकर फरार हो गए. बैग में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और 15 लाख रुपये नकद रखे हुए थे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

इतनी बड़ी रकम और जेवरात चोरी होने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आ गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई टीमों का गठन कर दिया है. मऊरानीपुर थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम भी सक्रिय हो गई है. पुलिस बस स्टैंड और उसके आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है. ताकि बदमाशों का कोई सुराग हाथ लग सके.

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा.

(झांसी से अब्दुल सत्तार की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: PNB में बड़ा फर्जीवाड़ा! दिव्यांग बेटी के इलाज से लेकर मुआवजे के करोड़ों रुपये डकार गया बैंक, खाली मिले खाते

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES